Wednesday, October 23, 2013

Was Rawan an ideal brother?




Re-examining of Ambedkarite Propaganda against Lord Rama


Dr. Vivek Arya

A new trend has emerged that Ravan is being endorsed by Ambedkar/

Communist/ Atheist lobby in Social media.

Whatever legacy and heritage for which we feel pride is being dishonored by giving irrelevant arguments. One such waste effort is related to Demon Rawan who was killed by Lord Ram on Vijay Dashmi Day. The story of the Ramayana has widely been known through ages. Lord Rama killed Demon Rawan who was cruel and abducted his wife Sita.

A small story is being propagated in support of Rawan. This story is between a pregnant daughter and her Mother.

A pregnant mother asked her daughter, “What do u want- a brother or a sister?”

Daughter: Brother

Mother: What do you want?

Daughter: A Brother like Rawan

Mother: What the hell are you saying? Are you out of your mind?

Daughter: Why mom? He left all his royal ship and kingdom, because his sister was disrespected. Even after picking up his enemy’s wife, he didn’t ever touch her.

Why wouldn’t I want to have a brother like him?

What would I do with a brother like the one who left his pregnant wife just after listening to a “Dhobi” though his wife always stood by his side like a shadow?

Mom! Being a wife, after giving “Agni Preeksha” and suffering 14 years of exile, how can you live with the blot of having lived with another man” and until when will you keep on asking for a “RAM” as your son???

Mother was in tears…

I will ask the author of this post few doubts regarding Personality of Rawan

Counter Argument

1. Was Rawan a fool that he let his sister Shurpnakha to wander in the forest? Was he unaware that she is characterless?

Do you want such brother who allows his sister adultery?

2. Was Rawan such an ignorant that he abducted Sita on provocation of Shurpnakha? He did not even investigated the full case and acted like an ignorant?

Do you want a brother who is blind and deaf?

3. Rawan got his army and family killed by the hands of Lord Rama.

Do you want such a foolish brother who destroyed his kingdom for satisfying the ego of his sister?

4. Rawan was such an ignorant man that he ignored noble advice of his wife Mandodari to return Sita.

Do you want such a brother who never listen the fair advice of his wife?

5. Rawan was such a fool that in spite of being scholar of the Vedas but he did not followed the advice of the Vedas. He did biggest mistake of his life by kidnapping a woman.

Do you want such a fool as your brother who in spite of scholarly knowledge does not follow it? Even Lord Rama was scholar of the Vedas. Being a scholar and following it practically in daily life are two different aspects.

6. Rawan was an ignorant man that he allowed his demons to pollute Yajnas by throwing meat and bones.

Do you want such a brother who spoil noble act like Yajnas?

7. Rawan was such a fool that he spoiled his father’s name. He belonged to a family of sages. His grandfather was Rishi and learned scholar.

Do you want such brother who spoils his family name and fame?

8. Rawan was a blind and deaf that he ignored the noble advice of Lord Ram. He abducted his wife and started war with him.

Do you want such an ignorant man as your brother who is unable to make choice between right and wrong?

9. Rawan was such an ignorant man that he spoiled his name forever. Even today no one wants to name his kids as Rawan. Rawan’s name is considered as a synonym for a fallen and immoral person.

Do you want such a brother whose name is now idolized for someone who is a tyrant?

10. The story of exile to Sita on recommendation of a Dhobi (Washer man) is irrelevant apart of Uttar Ramayana which is again adulterated portion of Ramayana. We consider this as fake and interpolated. Something fake cannot be considered as authority to examine Lord Rama. So, it’s not relevant of course.

11. Do you know that Rawan killed the husband of Shurpnakha after an altercation and made her widow? Do you want such a Husband who will make you widow?

12. Someone said me that Shahjahan was a great lover. He built Taj Mahal in memory of his wife Mumtaj Mahal after her demise. I said Lord Ram was greatest lover. He searched his kidnapped wife. He built the greatest bridge over the ocean and kill Rawan. He punished the culprit and set an ideal example for ages.

Is there any other example in the history of mankind to compare the effort done by Lord Ram?

In reality Rawan was a characterless, drunkard, cruel, deceiver, insidious, tricky and disrespectful person.

Even if you want such a demon as your brother than the most appropriate word for you is fool!




About Attached Pic

Dr. V.B. Kolte has written a book named "Mahatma Ravan" (The Great Ravan) This book questions "Was Ravana really bad?" and then author explains as if Ravan was a great personality. He also claims that Ravana is known as bad person because of Valmiki as he has written false Ramayana. Dr. Kolte don't care to give any strong evidence to prove his view. His book is a baseless imaginary story .Its written with specific aim of create confusion about Shri Rama's greatness and divinity.

वेद ही ईश्वरीय ज्ञान क्यूँ हैं?




ईश्वरीय ज्ञान के सम्बन्ध में एक प्रश्न सामने आता हैं की भिन्न भिन्न मत के लोग अपनी अपनी धार्मिक पुस्तकों को ईश्वरीय ज्ञान बतलाते हैं जैसे ईसाई मत वाले बाइबल को, इस्लाम मत वाले कुरान को, पारसी मत वाले जेन अवेस्ता को और हिन्दू वेद को आदि आदि। ऐसी अवस्था में किसको ईश्वरीय ज्ञान माना जाये और किसको नहीं माना जाये। इसका प्रश्न का उत्तर ये हैं की सर्वप्रथम तो किसी भी मत की धर्म पुस्तक को उसके अनुनायियों के दावे मात्र से ईश्वरीय ज्ञान नहीं माना जा सकता। हमे उसके दावे की परीक्षा करनी होगी. उसे कुछ कसौटियों पर परखा जाये। जो भी धर्म पुस्तक उन कसौटियों पर खरी उतरे, उस पुस्तक को हम ईश्वरीय ग्रन्थ मान लेंगे अन्यथा वह मनुष्य कृत समझी जाएगी।

१. ईश्वरीय ज्ञान सृष्टी के आरंभ में आना चाहिये न की मानव की उत्पत्ति के हजारों वर्षों के बाद

परमेश्वर सकल मानव जाति के परम पिता हैं और सभी मनुष्यों का कल्याण चाहते हैं। केवल एक वेद ही हैं जो सृष्टी के आरंभ में ईश्वर द्वारा मानव जाति को प्रदान किया गया था। बाइबल २००० वर्ष के करीब पुराना हैं, कुरान १४०० वर्ष के करीब पुराना हैं, जेंद अवस्ता ४००० वर्ष के करीब पुराना है। इसी प्रकार अन्य धर्म ग्रन्थ हैं। मानव सृष्टी की रचना कई करोड़ वर्ष पुरानी हैं जबकि आधुनिक विज्ञान के अनुसार केवल कुछ हज़ार वर्ष पहले मानव की विकासवाद द्वारा उत्पत्ति हुई हैं। जब पहले पहल सृष्टी हुई तो मनुष्य बिना कुछ सिखाये कुछ भी सीख नहीं सकता था। इसलिए मनुष्य की उत्पत्ति के तुरंत बाद उसे ईश्वरीय ज्ञान की आवश्यकता थी। सत्य के परिज्ञान न होने के कारण यदि सृष्टी के आदि काल में मनुष्य कोई अधर्म आचरण करता तो उसका फल उसे क्यूँ मिलता क्यूंकि इस अधर्माचरण में उसका कोई दोष नहीं होता, क्यूंकि अगर किसी का दोष होता भी हैं तो वह परमेश्वर का होता क्यूंकि उन्होंने मानव को आरंभ में ही सत्य का ज्ञान नहीं करवाया।

(नोट १- ऊपर लिखे तर्क से बाइबल में वर्णित आदम और हव्वा के किस्से की अगर हम परीक्षा करे तो परमेश्वर द्वारा पहले सत्य के फल का वृक्ष लगाना, फिर आदम और हव्वा की उत्पत्ति कर उन्हें वृक्ष के फल खाने से मना करना, फिर हव्वा द्वारा साँप की बातों में आकर वृक्ष के फल खाना जिससे उसे ज्ञान होना की वे वस्त्र रहित हैं। इससे परमेश्वर का नाराज होकर हव्वा को पापी कहना, उसे प्रसव पीड़ा का शाप देना और साँप को जीवन भर रेंगने का शाप देना अविश्वसनीय प्रतीत होते हैं, क्यूंकि ईश्वर का कार्य ही मनुष्य को ज्ञान देना हैं और अगर मनुष्य की उत्पत्ति होने के बाद उसे ज्ञान न देकर उसके स्थान पर शाप देना बाइबल के ईश्वरीय पुस्तक होने में संदेह उत्पन्न करता हैं।)

हमारे कथन की पुष्टि मेक्स मूलर महोदय (MaxMuller) ने अपनी पुस्तक धर्म विज्ञान (Science of Religion) में कहा हैं की “यदि आकाश और धरती का रचियता कोई ईश्वर हैं तो उसके लिए यह अन्याय की बात होगी की वह मूसा से लाखों वर्ष पूर्व जन्मी आत्माओं को अपने ज्ञान से वंचित रखे। तर्क और धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन दोनों बलपूर्वक कहते हैं की परमेश्वर मानव सृष्टी के आरंभ में ही अपना ईश्वरीय ज्ञान मनुष्यों को देता था “

वेद के अतिरिक्त अन्य कोई भी धर्म पुस्तक सृष्टी के आरंभ में नहीं हुई थी. अत: वेद को ही इस कसौटी के अनुसार ईश्वरीय ज्ञान माना जा सकता हैं अन्य को नहीं।

२. ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक में किसी देश का भूगोल और इतिहास नहीं होना चाहिए।

ईश्वरीय ज्ञान की धर्म पुस्तक संपूर्ण मानव जाति के लिए होनी चाहिए नाकि किसी एक विशेष देश के भूगोल या इतिहास से सम्बंधित होनी चाहिए। अगर कुरान का अवलोकन करे तो हम पाते हैं की विशेष रूप से अरब देश के भूगोल और मुहम्मद साहिब के जीवन चरित्र पर केन्द्रित हैं, जबकि अगर हम बाइबल का अवलोकन करे तो विशेष रूप से फिलिस्तीन (Palestine) देश के भूगोल और यहुदिओं (Jews) के जीवन पर केन्द्रित हैं, जिससे यह निष्कर्ष निकलता हैं की ईश्वर ने कुरान की रचना अरब देश के लिए और बाइबल की रचना फिलिस्तीन देश के लिए की हैं। वेद में किसी भी देश विशेष या जाति विशेष के अथवा व्यक्ति विशेष के लाभ के लिए नहीं लिखा गया हैं अपितु उनका प्रकाश तो सकल मानव जाति के लिए हुआ हैं। अत: केवल वेद को ही ईश्वरीय ज्ञान माना जा सकता हैं। पाश्चात्य विद्वान और कुछ भारतीय विद्वान जो वेदों में इतिहास होने की कल्पना करते हैं का कथन वेदों की सही प्रकार से परिभाषा न समझ पाने के करण हैं। इतिहास तो तब बनता हैं जब कोई समय या काल गूजर चूका होता हैं। वेद की उत्पत्ति तो सृष्टी के आदि में हुई थी इसलिए उससे पहले किसी इतिहास के होने का प्रश्न ही नहीं उठता.इसलिए वेद ही ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक हैं क्यूंकि उनमें किसी देश का भूगोल और इतिहास नहीं हैं

३. ईश्वरीय ज्ञान किसी देश विशेष की भाषा में नहीं आना चाहिए।

ईश्वरीय ज्ञान मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए दिया गया हैं, अत: उसका प्रकाश किसी देश विशेष की भाषा में नहीं होना चाहिए। किसी देश विशेष की भाषा में होने से केवल वे ही देश उसका लाभ उठा सकेगे, अन्य को उसका लाभ नहीं मिलेगा। कुरान अरबी में हैं और बाइबल इब्रानी (Hebrew) में हैं जबकि वेदों की भाषा वैदिक संस्कृत हैं जो की सृष्टी की प्रथम भाषा हैं और सृष्टी की उत्पत्ति के समय किसी भी भाषा का अस्तित्व नहीं था तब वेदों का उद्भव वैदिक भाषा में हुआ जो की पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों की सांझी भाषा थी।कालांतर में संसार की सभी भाषाएँ संस्कृत भाषा से ही अपभ्रंश होकर निकली हैं. स्वामी दयानंद सत्यार्थ प्रकाश के सप्तम समुल्लास में इसी विचार को इस प्रकार प्रकट करते हैं “जो किसी देशभाषा में करता तो ईश्वर पक्षपाती हो जाता, क्यूंकि जिस देश की भाषा में प्रकाश करता उसको सुगमता और विदेशियों को कठिनता वेदों के पढने-पढ़ाने की होती। इसलिए संस्कृत में ही प्रकाश किया जो की किसी देश की भाषा नहीं थी। उसी में वेदों का प्रकाश किया। जैसे ईश्वर की पृथ्वी आदि सृष्टी सब देश और देशवालों के लिए एक सी हैं वैसे ही परमेश्वर की विद्या की भाषा भी एक सी होनी चाहिए जिससे सब देश वालों को पढने पढ़ाने में तुल्य परिश्रम होने से ईश्वर पक्षपाती सिद्ध नहीं होते और सब विद्ययों का कारण भी हैं “इसलिए संसार की वैदिक भाषा संस्कृत में प्रकाशित होने के कारण भी वेद ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक हैं।

४. ईश्वरीय ज्ञान को बार बार बदलने की आवश्यकता या परिवर्तन करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

ईश्वर पूर्ण और सर्वज्ञ हैं। उनके किसी भी काम में त्रुटी अथवा कमी नहीं हो सकती। वे अपनी सृष्टी में जो भी रचना करते हैं उसे भली भांति विचार कर करते हैं और फिर उसमें परिवर्तन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जिस प्रकार ईश्वर नें सृष्टी के आरंभ में प्राणीमात्र के कल्याण के लिए सूर्य और चंद्रमा आदि की रचना करी जिनमें किसी भी प्रकार के परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं हैं उसी प्रकार परमात्मा का ज्ञान भी पूर्ण हैं उसमे भी किसी भी प्रकार के परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं हैं। धर्म ग्रंथों में बाइबल में कई स्थानों पर ऐसा वर्णन आता हैं की परमेश्वर ने अपनी भूल के लिए पश्चाताप किया। बाइबल में भिन्न भिन्न पर ऐसा वर्णन आता हैं की परमेश्वर ने अपनी भूल के लिए पश्चाताप किया. बाइबल के विषय में यह भी आता हैं की बाइबल के भिन्न भिन्न भाग भिन्न भिन्न समयों पर आसमान से उतरे। इसी प्रकार मुस्लमान अभी तक ये मानते हैं की ईश्वर ने पहले जबूर, तौरेत, इंजील के ज्ञान प्रकाशित करे फिर इनको निरस्त कर दिया और अंत में ईश्वर का सच्चा और अंतिम पैगाम कुरान का प्रकाश हुआ। जबसे मेक्स-मूलर का यह कथन की संसार की सबसे प्राचीन पुस्तक ऋग्वेद हैं प्रचलित हुआ हैं तबसे मुसलमानों (विशेषकर डॉ जाकिर नाइक) ने वेद को जबूर के भी पूर्व की इल्हामी पुस्तक कहना शुरू कर दिया हैं। इन सबसे यही प्रश्न उपस्थित होता हैं की क्या ईश्वर पूर्ण और सर्वज्ञ नहीं हैं जो वे मानव जाति के उद्भव के समय में ही पूर्ण और सत्य ज्ञान नहीं दे सकते। परमात्मा को पूर्ण और अज्ञानी मनुष्यों की भांति क्यूँ अपनी बात को बार बार बदलने की आवश्यकता पड़ती हैं। बाइबल २००० वर्ष पहले और कुरान १४०० वर्ष पहले प्रकाश में आया इसका मतलब जो मनुष्य २००० वर्ष पहले जन्म ले चुके थे वे तो ईश्वर के ज्ञान से अनभिज्ञ ही रह गए और इस अनभिज्ञता के कारण अगर उन्होंने कोई पाप कर्म कर भी दिया तो उसका दंड किसे मिलना चाहिए।ईश्वर का केवल एक ही ज्ञान हैं वेद जोकि सृष्टी की आदि में दिया गया था और जिसमे परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं हैं क्यूंकि वेद पूर्ण हैं और सृष्टी के आदि से अंत तक मानव जाति का मार्गदर्शन करते रहेगे। जैसे ईश्वर अनादी हैं उसी प्रकार ईश्वर का ज्ञान वेद भी अनादी हैं।वेद के किसी भी सिद्धांत को बदलने की आवश्यकता ईश्वर को नहीं हुई इसलिए केवल वेद ही ईश्वरीय ज्ञान हैं। एक और शंका हमारे मन में आती हैं इस्लाम को मानने वाले कुरान को ईश्वर की अंतिम वाणी (Last and Final) मानते हैं और यह कहते हैं की इस अंतिम सन्देश के बाद ईश्वर की और से और कोई सन्देश नहीं आयेगा। हमारा उनसे एक छोटा सा प्रश्न हैं की किस आधार पर वे कुरान को अंतिम उपदेश कह रहे हैं। जिस आधार पर वे ईश्वरीय ज्ञान को बार बार तरोताज़ा करने की बात कर रहे हैं ऐसा क्या कारण हैं की कुरान के नाज़िल होने के बाद उस ज्ञान को तरोताज़ा करने की आवश्यकता नहीं रहती।

५. ईश्वरीय ज्ञान सृष्टी कर्म के विरूद्ध नहीं होना चाहिए।
ईश्वर सृष्टी के कर्ता हैं और उनके द्वारा रची गयी सृष्टी में एक निश्चित क्रम पाया जाता हैं, सर्वत्र एक व्यवस्था और नियम कार्य करता हुआ दिखाई देता हैं। जैसे सूर्य का पूर्व से निकलना , पश्चिम में अस्त होना, मनुष्य का जन्म लेना और फिर मृत्यु को प्राप्त होना आदि। इतनी विशाल सृष्टी व्यवस्था को चलाने के लिए एक नियम से क्रमबंध किया गया हैं जिससे सृष्टी सुचारू रूप से चल सके। अत; ईश्वर द्वारा दिया गया ज्ञान उन नियमों के विपरीत नहीं हो सकता, जो नियम परमात्मा की सृष्टी में चल रहे हैं। जो पुस्तक अपने को ईश्वरीय ज्ञान कहती हैं उसमे भी सृष्टीक्रम के विपरीत, सृष्टी में चल रहे नियमों के विपरीत कोई बात नहीं पानी चाहिए। ईश्वरीय ज्ञान कहलाने वाले बाइबल और कुरान दोनों में ईश्वर के सृष्टीक्रम के विरुद्ध बातें पाई गयी हैं। जैसे बाइबल के अनुसार ईसा मसीह मरियम के पेट से बिना किसी पुरुष के संयोग से ही उत्पन्न हो गए थे। ईसा मसीह ने मुर्दों की जीवित कर दिया था, अंधे को आंखे दे दी और बिना किसी औषधि के बीमारों को दुरुस्त कर दिया था आदि। ऐसे ही कुरान के अनुसार मूसा ने एक पत्थर पर डंडा मारा और उससे पानी के चश्मे बह निकले, मुहम्मद साहिब द्वारा चाँद के दो टुकड़े करना, मुहम्मद साहिब द्वारा एक मुर्दा लड़की को जिन्दा करना आदि। इस प्रकार की ऐसी कोई भी पुस्तक अगर सृष्टी क्रम के विरुद्ध किसी भी चमत्कार को ईश्वर के कार्य अथवा महिमा के रूप में चित्रित करती हैं तो उसे ईश्वरीय ज्ञान नहीं कहना चाहिए। अगर कोई यह कहे की ईश्वर सर्वशक्तिमान हैं और कुछ भी कर सकता हैं तो वे भी गलत हैं क्यूंकि पहले तो ईश्वर सर्वशक्तिमान नहीं अपितु अज्ञानी कहलायेगा क्यूंकि अगर ईश्वर अपने ही बनाये गए नियम को तोड़ते हैं तो ईश्वर सर्वज्ञ घोषित नहीं होते और दुसरे ईश्वर के सर्वशक्तिमान होने का अर्थ यह नहीं हैं की वे कोई भी कार्य चाहे सृष्टिकर्म के विरुद्ध हो उसे कर सके अपितु जो कार्य ईश्वर के हैं उन कार्य में जैसे सृष्टी की रचना, जीवन की उत्पत्ति, मानव जाति की जन्म मृत्यु, उनको कर्म के आधार पर फल देना आदि में ईश्वर को किसी की भी सहायता की आवश्यकता नहीं हैं.बाइबल, कुरान आदि पुस्तकों में सृष्टी क्रम के विरुद्ध अनेक बातें जिन्हें चमत्कार के नाम से प्रचारित कर उनका महिमा मंडन किया जाता हैं ईश्वरीय ज्ञान नहीं हैं। ईश्वर की सृष्टी और ईश्वर के ज्ञान में प्रतिरोध नहीं होना चाहिए। केवल वेद ही एक मात्र धर्म ग्रन्थ हैं जिनमें सृष्टी क्रम के, सृष्टी की व्यवस्था और नियमों के विरुद्ध कोई भी बात नहीं हैं. इसलिए केवल वेद ही ईश्वरीय ज्ञान हैं।

६. ईश्वरीय ज्ञान विज्ञान विरुद्ध नहीं होना चाहिए और उसमे विभिन्न विद्या का वर्णन होना चाहिए।

आज विज्ञान का युग हैं। समस्त मानव जाति विज्ञान के अविष्कार के प्रयोगों से लाभान्वित हो रही हैं। ऐसे में ईश्वरीय ज्ञान भी वही कहलाना चाहिए जो ग्रन्थ विज्ञान के अनुरूप हो। उसमे विद्या का भंडार होना चाहिए। उसमे सभी विद्या का मौलिक सिद्धांत वर्णित हो जिससे मानव जाति का कल्याण होना चाहिए। जिस प्रकार सूर्य सब प्रकार के भौतिक प्रकाश का मूल हैं उसी प्रकार ईश्वर का ज्ञान भी विद्यारूपी प्रकाश का मूल होना चाहिए।जो भी धर्म ग्रन्थ विज्ञान विरुद्ध बाते करते हैं वे ईश्वरीय ज्ञान कहलाने के लायक नहीं हैं। बाइबल को धर्म ग्रन्थ मानने वाले पादरियों ने इसलिए गलिलियो (Galilio) को जेल में डाल दिया था क्यूंकि बाइबल के अनुसार सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता हैं ऐसा मानती हैं जबकि गगिलियो का कथन सही था की पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घुमती हैं।उसी प्रकार बाइबल में रेखा गणित (Algebra) का वर्णन नहीं हैं इसलिए देवी हिओफिया को पादरी सिरिल की आज्ञा से बेईज्ज़त किया गया था क्यूंकि वह रेखा गणित पढाया करती थी। कुरान में इसी प्रकार से अनेक विज्ञान विरुद्ध बाते हैं जैसे धरती चपटी हैं और स्थिर हैं जबकि सत्य ये हैं की धरती गोल हैं और हमेशा अपनी कक्षा में घुमती रहती हैं.प्रत्युत वेदों में औषधि ज्ञान (auyrveda), शरीर विज्ञान (anatomy), राजनिति विज्ञान (political science), समाज विज्ञान (social science) , अध्यातम विज्ञान (spritual science), सृष्टी विज्ञान (origin of life) आदि का प्रतिपादन किया गया हैं। आर्यों के सभी दर्शन शास्त्र और आयुर्वेद आदि सभी वैज्ञानिक शास्त्र वेदों को ही अपना आधार मानते हैं। अत: केवल वेद ही ईश्वरीय ज्ञान हैं, अन्य ग्रन्थ नहीं।

७. ईश्वरीय ज्ञान ईश्वर के गुण-कर्म-स्वभाव के अनुकूल होना चाहिए।

ईश्वरीय ज्ञान की एक कसौटी हैं की उसमें ईश्वर के गुण-कर्म- स्वभाव के विपरीत कोई भी बात नहीं पायी जानी चाहिए. ईश्वर सत्यस्वरूप, न्यायकारी, दयालु, पवित्र, शुद्ध-बुद्ध मुक्त स्वभाव, नियंता, सर्वज्ञ आदि गुणों वाला हैं। ईश्वरीय ज्ञान में ईश्वर के इन गुणों के विपरीत बातें नहीं लिखी होनी चाहिए. बाइबल, कुरान आदि धर्म ग्रंथों में कई ऐसी बातें हैं जो की ईश्वर के गुणों के विपरीत हैं। जैसे बाइबल में एक स्थान पर आता हैं की बाइबल के ईश्वर ने भाषायों की गड़बड़ इसलिए कर दी ताकि लोग आपस में लड़ते रहे. हमारी शंका हैं की क्या ईश्वर का कार्य लड़वाना हैं? इसी प्रकार इस्लाम मानने वालों की मान्यता की ईद के दिन निरीह पशु की क़ुरबानी देने से ईश्वर द्वारा पुण्य की प्राप्ति होती हैं ईश्वर के दयालु गुण के विपरीत कर्म हैं। इस प्रकार की अनेक मान्यताये वेदों को छोड़कर तथाकथित धर्म ग्रन्थ जैसे बाइबल और कुरान आदि में मिलती हैं जो ईश्वरीय गुण-कर्म-स्वभाव के अनुकूल नहीं हैं इसलिए केवल वेद ही ईश्वरीय गुण-कर्म-स्वभाव के अनुकूल होने के कारण एक मात्र मान्य धर्म ग्रन्थ हैं।

इस प्रकार इस लेख में दिया गए तर्कों से यह सिद्ध होता हैं वेद ही ईश्वरीय ज्ञान हैं। अंत में वेदों के ईश्वरीय ज्ञान होने की वेद स्वयं ही अंत साक्षी देते हैं। अनेक मन्त्रों से हम इस बात को सिद्ध करते हैं जैसे

१. सबके पूज्य,सृष्टीकाल में सब कुछ देने वाले और प्रलयकाल में सब कुछ नष्ट कर देने वाले उस परमात्मा से ऋग्वेद उत्पन्न हुआ, सामवेद उत्पन्न हुआ, उसी से अथर्ववेद उत्पन्न हुआ और उसी से यजुर्वेद उत्पन्न हुआ हैं- ऋग्वेद १०.९०.९, यजुर्वेद ३१.७, अथर्ववेद १९.६.१३

२. सृष्टी के आरंभ में वेदवाणी के पति परमात्मा ने पवित्र ऋषियों की आत्मा में अपनी प्रेरणा से विभिन्न पदार्थों का नाम बताने वाली वेदवाणी को प्रकाशित किया- ऋग्वेद १०.७१.१

३. वेदवाणी का पद और अर्थ के सम्बन्ध से प्राप्त होने वाला ज्ञान यज्ञ अर्थात सबके पूजनीय परमात्मा द्वारा प्राप्त होता हैं- ऋग्वेद १०.७१.३

४. मैंने (ईश्वर) ने इस कल्याणकारी वेदवाणी को सब लोगों के कल्याण के लिए दिया हैं- यजुर्वेद २६.२

५. ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद स्कंभ अर्थात सर्वाधार परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं- अथर्ववेद १०.७.२०

६. यथार्थ ज्ञान बताने वाली वेदवाणियों को अपूर्व गुणों वाले स्कंभ नामक परमात्मा ने ही अपनी प्रेरणा से दिया हैं- अथर्ववेद १०.८.३३

७. हे मनुष्यों! तुम्हे सब प्रकार के वर देने वाली यह वेदरूपी माता मैंने प्रस्तुत कर दी हैं- अथर्ववेद १९.७१.१

८. परमात्मा का नाम ही जातवेदा इसलिए हैं की उससे उसका वेदरूपी काव्य उत्पन्न हुआ हैं- अथर्ववेद- ५.११.२.

आइये ईश्वरीय के सत्य सन्देश वेद को जाने

वेद के पवित्र संदेशों को अपने जीवन में ग्रहण कर अपने जीवन का उद्धार करे


डॉ विवेक आर्य

Tuesday, October 22, 2013

शहीद अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान- हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल




शहीद अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान के जन्म दिवस पर स्मरण विशेष

(22 अक्टूबर 1900 – 19  दिसम्बर 1927)

भारतीय स्वतंत्र संग्राम में अंग्रेजी सरकार की रातों की नींद उड़ाने वाला स्वर्णिम अध्याय था काकोरी रेल कांड. रातों रात आज़ादी के दीवानों ने अपने आन्दोलन को गति देने के लिए धन की आवश्यकता की पूर्ती के लिए काकोरी रेलवे स्टेशन से चली ट्रेन में डाका दाल कर न केवल सरकारी खजाना लूट लिया बल्कि सोई हुई अंग्रेजी सरकार को उनकी नाक के नीचे खुली चुनोती दे डाली. इस आन्दोलन के मुखिया थे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और उनकी अगुवाई में वीर चंदेर्शेखर आजाद और वीर अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान जैसे क्रन्तिकारी थे.बिस्मिल जी और अशफ़ाक़ुल्ला जी गहरे दोस्त थे. एक थे सत्यार्थ प्रकाश पढ़ कर आर्य बने ,ब्रहमचर्य व्रत का पालन करने वाले, सुबह शाम संध्या उपासना हवन करने वाले आर्यसमाजी बिस्मिल जी और दूसरी तरफ थे पांच वक्त के नमाज़ी कट्टर मुस्लमान अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान जी. दोनों उर्दू के अच्छे शायर थे, क्रांतिकारी थे पर धार्मिक मान्यता से विभिन्न होते हुए भी दो शरीर और एक प्राण के समान थे.


 
veer ashfakullah khan in jail

शहीद अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान के जीवन की कुछ प्रेरणादायक घटनाये


एक बार शहीद अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान किसी कारन से बेहोश हो गए तो बेहोशी की हालत में राम राम पुकारने लगे. उनके घर वाले अचरज में आकार सोचने लगे की एक मुस्लमान होते हुए भी वे राम राम क्यूँ पुकार रहे हैं. पास खड़ा एक मित्र इस रहस्य को समझ गया और राम प्रसाद बिस्मिल जी को बुला लाया जिनके आने से अशफ़ाक़ुल्ला जी शांत हो गए. ऐसे थी दोनों की मित्रता जो मत मतान्तर के आपसी भेदभाव से कहीं ऊपर उठ कर थी.

        एक बार कानपूर आर्यसमाज में बिस्मिल जी और अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान जी कुछ मंत्रणा कर रहे थे की कुछ मुस्लिम दंगाइयों ने वहां हमला कर दिया. अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान जी ने अपनी पिस्तोल निकल कर उनकी तरफ करके चेतावनी देकर कहा की रूक जाओ यह आर्यसमाज मेरा घर हैं अगर इसकी एक ईट को भी नुकसान पंहुचा तो आज तुम में से कोई जिन्दा नहीं बचेगा.दंगाई डर कर वापिस भाग गए.

जब जेल में अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान और बिस्मिल जी बंद थे तो एक मुस्लिम थानेदार ने अशफ़ाक़ुल्ला जी को इस्लाम की दुहाई देते हुए कहाँ की तुम एक मुस्लमान होते हुए भी हिन्दुओं का साथ दे रहे हो तो अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान जी ने कहाँ की मेरे लिए एक हिन्दू राष्ट्र अंग्रेजी हुकूमत से कहीं ज्यादा अच्छी हैं.वह मुस्लिम थानेदार मायूस होकर चला गया पर इस्लाम की दुहाई देकर उन्हें सरकारी गवाह नहीं बना सका.
                         धन्य हैं वह माँ जिनकी कोख से अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान जैसे शहीद पैदा हुए जिनके लिए मत से ऊपर उनका देश था. आज के मुसलमानों के लिए अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान सबसे आदरणीय एवं अनुसरणीय मुसलमान हैं क्यूंकि उन्होंने देश को अंग्रेजों से आजाद करवाने में अपनी शक्ति लगाई नाकि पाकिस्तान को बनाने में.

अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान की शायरी उनके सच्चे मुस्लमान होने का सबूत हैं जिसमे उनकी इच्छा जन्नत की नहीं अपितु बार बार जन्म लेकर इस देश की सेवा करने की हैं.

उनका यह प्रसिद्द शायर हैं

“जाऊँगा खाली हाथ मगर ये दर्द साथ ही जायेगा, जाने किस दिन हिन्दोस्तान आज़ाद वतन कहलायेगा?
बिस्मिल हिन्दू हैं कहते हैं “फिर आऊँगा,फिर आऊँगा,फिर आकर के ऐ भारत माँ तुझको आज़ाद कराऊँगा”.



जी करता है मैं भी कह दूँ पर मजहब से बंध जाता हूँ,मैं मुसलमान हूँ पुनर्जन्म की बात नहीं कर पाता हूँ;
हाँ खुदा अगर मिल गया कहीं अपनी झोली फैला दूँगा, और जन्नत के बदले उससे यक पुनर्जन्म ही माँगूंगा.”


आज शहीद अशफ़ाक़ुल्ला ख़ान के जन्म दिवस पर हम ईश्वर से यहीं प्रार्थना करते हैं की देश के लाखों मुस्लमान युवक उन्हें अपना आदर्श मानकर देश की सेवा करे।

 डॉ विवेक आर्य

Monday, October 21, 2013

महिषासुर शहादत दिवस-एक और पाखंड की शुरुआत




   





महिषासुर शहादत दिवस- एक और पाखंड की शुरुआत


डॉ विवेक आर्य

नवरात्रे आरम्भ हो गए है। विजयदशमी भी आएगी। अपने आपको अम्बेडकरवादी, मूलनिवासी, साम्यवादी कहने वाले विजयदशमी के स्थान पर महिषासुर शहादत दिवस बनाने का प्रपंच करेंगे। तथाकथित बौद्धिक समाज की राजधानी कहे जाने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में महिषासुर शहादत दिवस मनाया जाता रहा है। यह कार्यक्रम यहाँ पर अनेक बार आयोजित हुआ है।  
 JNU के शोधों से पता चलता है कि महिषासुर नागवंशियों के राजा था। जो बहुत वीर और पराक्रमी राजा था। जिसको मारने की यूरेशियन आर्यों की हर कोशिश नाकाम रही थी। विदेश आर्य ब्रह्मा और विष्णु को महिषासुर कई बार हरा चूका था, किसी भी विदेशी आर्य में इतना साहस नहीं था कि सीधे जा कर महिषासुर से युद्ध कर सके। तो सभी विदेशी यूरेशियन आर्यों ने एक चाल चली जो छल कपट से पारी पूर्ण थी। सभी विदेशी आर्यों ने एक औरत का सहारा लिया जिस का नाम दुर्गा था। दुर्गा को महिषासुर के राज महल में भेजा गया, ताकि दुर्गा धोखे से महिषासुर का वध कर सके। दुर्गा ने वही किया, दुर्गा 9 दिन महिषासुर के राज महल में रही। 9 दिनों तक सभी आर्य महिषासुर के महल के आसपास छूपे रहे और इंतजार करते रहे कि कब दुर्गा महिषासुर को धोखे से मारेगी। 9 दिन दुर्गा को सफलता मिली और जब दुर्गा को सफलता मिली तो सभी आर्यों ने महिषासुर के महल में घुस कर मूल निवासियों पर आक्रमण कर दिया। हजारों मूल निवासियों को मौत के घाट उतरा गया।

(भीम संघ के ब्लॉग से लिया गया)

JNU वालों के शौध का स्तर तो इसी घटिया, काल्पनिक, आधारहीन प्रसंग से मालूम चल जाता है। इस विषय में यह मिथ्या प्रवाद जोर शोर से प्रचारित किया जा रहा है यह सुर और असुर के मध्य संघर्ष था और सुर दरअसल आर्य थे और असुर अनार्य थे। यहाँ के मूलनिवासियों अर्थात् दलित, पिछड़ी आदि जातियों पर विदेशी आक्रमणकारी आर्यों ने अपने देवी-देवताओं को थोपा है और यहाँ के मूल देवताओं को खलनायक के रूप में चित्रित किया है। अब मूलनिवासी जाग्रत हो चुके है, उन्हें विदेशी देवताओं की कोई आवश्यकता नहीं है और वे अपने देवी देवताओं का महिमा मंडन स्वयं कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजन इसी प्रवाद को स्थापित करने के लिए किये जा रहे हैं।

पाठक एक कहावत से परिचित होंगे कि झूठ को हज़ार बार बोलें तो झूठ सच लगने लगता है। पहले तो भारतीय इतिहास के साथ विदेशी इतिहासकारों ने बलात्कार के समान अन्याय किया, फिर उनके मानस सन्तानों ने उनके द्वारा स्थापित झूठी मान्यताओं को इतना प्रचारित प्रसारित कर दिया कि सत्य पक्ष से अपरिचित अपरिपक्व छात्र उनके विषैले प्रचार का शिकार होकर असत्य को सत्य समझने लगते हैं। आर्यों का बाहर से आक्रमण, यहाँ के मूल निवासियों को युद्ध कर हराना, उनकी स्त्रियों से विवाह करना, उनके पुरुषों को गुलाम बनाना, उन्हें उत्तर भारत से हरा कर सुदूर दक्षिण की ओर खदेड़ देना, अपनी वेद आधारित पूजा पद्धति को उन पर थोंपना आदि अनेक भ्रामक, निराधार बातों का प्रचार तथाकथित साम्यवादी लेखकों द्वारा जोर-शोर से किया जाता है। रामविलास शर्मा जैसे वरिष्ठ साम्यवादियों को इस विचार से असहमत होने के कारण ये अपने खेमे ये बहिष्कृत कर चुके हैं।

पाठकों को जानकर प्रसन्नता होगी कि वैदिक वांग्मय और इतिहास के विशेषज्ञ स्वामी दयानंद सरस्वती जी का कथन इस विषय में मार्ग दर्शक है। 

स्वामीजी के अनुसार किसी संस्कृत ग्रन्थ में वा इतिहास में नहीं लिखा कि आर्य लोग ईरान से आये और यहाँ के जंगलियों से लड़कर, जय पाकर, निकालकर इस देश के राजा हुए। (सन्दर्भ-सत्यार्थप्रकाश 8 सम्मुलास)

जो आर्य श्रेष्ठ और दस्यु दुष्ट मनुष्यों को कहते हैं वैसे ही मैं भी मानता हूँ, आर्यावर्त देश इस भूमि का नाम इसलिए है कि इसमें आदि सृष्टि से आर्य लोग निवास करते हैं इसकी अवधि उत्तर में हिमालय दक्षिण में विन्ध्याचल पश्चिम में अटक और पूर्व में ब्रहमपुत्र नदी है इन चारों के बीच में जितना प्रदेश है उसको आर्यावर्त कहते और जो इसमें सदा रहते हैं उनको आर्य कहते हैं। (सन्दर्भ-स्वमंतव्यामंतव्यप्रकाश-स्वामी दयानंद)।

135 वर्ष पूर्व स्वामी दयानंद द्वारा आर्यों के भारत पर आक्रमण की मिथक थ्योरी के खंडन में दिए गये तर्क का खंडन अभी तक कोई भी विदेशी अथवा उनका अँधानुसरण करने वाले मार्क्सवादी इतिहासकार नहीं कर पाए हैं। एक कपोल कल्पित, आधार रहित, प्रमाण रहित बात को बार-बार इतना प्रचार करने का उद्देश्य विदेशी इतिहासकारों की 'बांटो और राज करो' की कुटिल नीति को प्रोत्साहन मात्र देना है। इतिहास में अगर कुछ भी घटा है तो उसका प्रमाण होना उसका इतिहास में वर्णन मिलना उस घटना की पुष्टि करता है। किसी अंग्रेज इतिहासकार ने कुछ भी लिख दिया और आप उसे बिना प्रमाण, बिना उसकी परीक्षा के सत्य मान रहे हैं-- इसे मूर्खता कहें या गोरी चमड़ी की मानसिक गुलामी कहें। 

सर्वप्रथम तो हमें कुछ तथ्यों को समझने की आवश्यकता हैं:-

1. आर्य और अनार्य या दस्यु में क्या भेद हैं?
2. सुर और असुर में क्या भेद हैं?
3. क्या शुद्र और दस्यु शब्द का एक ही अर्थ हैं?

1. आर्य और अनार्य या दस्यु में क्या भेद हैं?

प्रथम तो 'आर्य' शब्द जातिसूचक नहीं अपितु गुणवाचक है।  अर्थात आर्य शब्द किसी विशेष जाति, समूह अथवा कबीले आदि का नाम नहीं है।  अपितु अपने आचरण, वाणी और कर्म में वैदिक सिद्धांतों का पालन करने वाले, शिष्ट, स्नेही, कभी पाप कार्य न करनेवाले, सत्य की उन्नति और प्रचार करनेवाले, आतंरिक और बाह्य शुचिता इत्यादि गुणों को सदैव धारण करनेवाले आर्य कहलाते हैं। आर्य का प्रयोग वेदों में श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए (ऋक 1/103/3, ऋक 1/130/8 ,ऋक 10/49/3) विशेषण रूप में प्रयोग हुआ है।

अनार्य अथवा दस्यु किसे कहा गया है

अनार्य अथवा दस्यु के लिए 'अयज्व’ विशेषण वेदों में (ऋग्वेद 1/33/4) आया है अर्थात् जो शुभ कर्मों और संकल्पों से रहित हो और ऐसा व्यक्ति पाप कर्म करने वाला अपराधी ही होता है। अतः यहां राजा को प्रजा की रक्षा के लिए ऐसे लोगों का वध करने के लिए कहा गया है। सायण ने इस में दस्यु का अर्थ चोर किया है। दस्यु का मूल ‘दस' धातु है जिसका अर्थ होता है ‘उपक्क्षया' अर्थात जो नाश करे। अतः दस्यु कोई अलग जाति अथवा समूह नहीं है, बल्कि दस्यु का अर्थ विनाशकारी और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से है। इस सिद्ध होता है कि दस्यु गुणों से रहित मनुष्य के लिए प्रयोग किया गया संबोधन हैं नाकि जातिसूचक शब्द हैं।
       इसी प्रकार से ऋग्वेद 1/33/5 में दस्यु (दुष्ट जन ) शुभ कर्मों से रहित और शुभ करने वालों के साथ द्वेष रखने वाले को कहा गया है। इसी प्रकार से ऋग्वेद 1/33/7 में जो शुभ कर्मों से युक्त तथा ईश्वर का गुण गाने वाले मनुष्य है।  उनकी रक्षा करने का आदेश राजा को दिया गया है।  इसके विपरीत अशुभ कर्म करने वाले अर्थात दस्युओं का संहार करने का आदेश है। इसी प्रकार से दस्यु या दास शब्द का प्रयोग अनार्य (ऋक 10/22/8), अज्ञानी, अकर्मा, मानवीय व्यवहार शुन्य (ऋक 10/22/8), भृत्य (ऋक ), बल रहित शत्रु (ऋक 10/83/1) आदि के लिए हुआ हैं न की किसी विशेष जाति अथवा स्थान के लोगों के लिए वेदों में आया है।

2. सुर और असुर में क्या भेद है?

जैसे आर्य और अनार्य है उसी प्रकार से सुर और असुर में भेद है। दोनों एक दुसरे के लिए प्रयुक्त हुए विशेषण के समान है। यजुर्वेद 40/3 में देव(सुर) और असुर को विद्वान और मुर्ख के रूप में बताया गया है। इन दोनों के परस्पर विरोध को देवासुर संग्राम कहते है। यहाँ पर भी सुर और असुर में भेद गुणात्मक है नाकि जातिसूचक है।

3. क्या शुद्र और दस्यु शब्द का एक ही अर्थ है?

आर्य लोगों में वर्ण अर्थात गुण, कर्म और स्वभाव के अनुसार चार भेद ब्राह्मण, क्षत्रिय,वैश्य और क्षुद्र कहलाते हैं। शुद्र शब्द दस्युओं के लिए नहीं अपितु गुणों से रहित व्यक्ति के लिए प्रयुक्त हुआ हैं। जैसे एक शिक्षित व्यक्ति राष्ट्र विरोधी कार्य करे तो उसे दस्यु कहा जायेगा और एक अशिक्षित व्यक्ति को जो की देश के प्रति ईमानदार हो उसे शुद्र कहा जायेगा। शुद्र शब्द नीचे होने का बोधक नहीं है।  अपितु गुण रहित होने का बोधक है।

यजुर्वेद 30/5 में कहा है- तपसे शुद्रम अर्थात शुद्र वह है। जो परिश्रमी, साहसी तथा तपस्वी है।

वेदों में अनेक मन्त्रों में शूद्रों के प्रति भी सदा ही प्रेम-प्रीति का व्यवहार करने और उन्हें अपना ही अंग समझने की बात कही गयी है और वेदों का ज्ञान ईश्वर द्वारा ब्राह्मण से लेकर शुद्र तक सभी के लिए बताया गया है।

यजुर्वेद 26/2 के अनुसार हे मनुष्यों! जैसे मैं परमात्मा सबका कल्याण करने वाली ऋग्वेद आदि रूप वाणी का सब जनों के लिए उपदेश कर रहा हूँ, जैसे मैं इस वाणी का ब्राह्मण और क्षत्रियों के लिए उपदेश कर रहा हूँ, शूद्रों और वैश्यों के लिए जैसे मैं इसका उपदेश कर रहा हूँ और जिन्हें तुम अपना आत्मीय समझते हो , उन सबके लिए इसका उपदेश कर रहा हूँ और जिसे ‘अरण’ अर्थात पराया समझते हो, उसके लिए भी मैं इसका उपदेश कर रहा हूँ, वैसे ही तुम भी आगे आगे सब लोगों के लिए इस वाणी के उपदेश का क्रम चलते रहो।

अथर्ववेद 19/62/1 में प्रार्थना है कि हे परमात्मा ! आप मुझे ब्राह्मण का, क्षत्रियों का, शूद्रों का और वैश्यों का प्यारा बना दें।

यजुर्वेद 18/48 में प्रार्थना है कि हे परमात्मन आप हमारी रुचि ब्राह्मणों के प्रति उत्पन्न कीजिये, क्षत्रियों के प्रति उत्पन्न कीजिये, विषयों के प्रति उत्पन्न कीजिये और 
शूद्रों के प्रति उत्पन्न कीजिये।

अथर्ववेद 19/32/8 हे शत्रु विदारक परमेश्वर मुझको ब्राह्मण और क्षत्रिय के लिए, और वैश्य के लिए और शुद्र के लिए और जिसके लिए हम चाह सकते है और प्रत्येक विविध प्रकार देखने वाले पुरुष के लिए प्रिय कर।

मनुस्मृति 10/45 में कहा गया है कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र इन दोनों से जो भिन्न है वह दस्यु है।

इन प्रमाणों से यह सिद्ध होता है कि शुद्र और दस्यु एक नहीं हैं। अपितु इन दोनों में भेद हैं।

क्या कोई भी कागज़ी बुद्धिजीवी यह बतायेगे की उनके द्वारा बताया गया महिषासुर का इतिहास किस इतिहास की पुस्तक में वर्णित है? इसका उत्तर वेद नहीं है 
क्यूंकि वेद न तो इतिहास की पुस्तक है, न ही वेदों के अनुसार आर्य, दस्यु, शुद्र आदि शब्द जातिवादी है।  फिर यह व्यर्थ का पाखंड क्यूँ किया जा रहा है?

दुर्गा द्वारा महिषासुर का अंत अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीकात्मक वर्णन है। इसे आर्य बनाम अनार्य, ब्राह्मण बनाम शुद्र की संज्ञा देना विकृत मानसिकता का परिचायक है। विडंबना यह है कि यहाँ तो राई भी नहीं है जिसका पहाड़ बनाया जा सके। यहाँ तो बस घटिया मानसिकता है। जो फुट डालों और राज करो की कुटिल मानसिकता का अनुसरण करता है। जिसका उद्देश्य हिन्दू समाज की संगठन क्षमता को कमजोर करना उसे विधर्मी ताकतों के सामने कमजोर बनाता है। यह षड़यंत्र विदेशी ताकतों के बल पर रचा जा रहा है। 

Saturday, October 19, 2013

क्या स्त्रियों को वेदाध्ययन का अधिकार हैं ?

 
 
सत्य सनातन वैदिक धर्म के शास्त्रो में , महिलाओ के वेदाध्ययन करने के असंख्यों प्रमाण है। इन असंख्यों प्रमाणो को अनदेखा करते हुये कुछ अज्ञानीजन "गिने चुने कुछ प्रक्षिप्त श्लोको" के आधार पर , स्त्रियो को अनाधिकारिणी सिद्ध करने का मूर्खतापूर्ण प्रयास करते रहते है। यह लोग विद्या के लिए, विद्या की देवी सरस्वती जो स्त्री देह धारिणी है, उनकी उपासना करते है और स्त्रीयों को वेदपाठ से वंचित करने की बात करते... है। मतलब पहले विद्या के लिए स्त्री सरस्वती जी की शरण मे जाना, और विद्याप्राप्ति के पश्चात ये 'फतवा' जारी कर देना कि स्त्रीयों को अधिकार नहीं है , हास्यास्पद है।

यह मूढ़ कभी ये क्यो नहीं सोचते कि यदि स्त्रियों को वेदमन्त्रों का अधिकार नहीं, तो प्राचीनकाल में स्त्रियाँ वेदों की मन्त्रद्रष्ट्री- ऋषिकाएँ क्यों हुईं? यदि वेद की वे अधिकारिणी नहीं तो यज्ञ आदि धार्मिक कृत्यों तथा षोडश संस्कारों में उन्हें सम्मिलित क्यों किया जाता है? विवाह आदि अवसरों पर स्त्रियों के मुख से वेदमन्त्रों का उच्चारण क्यों कराया जाता है? बिना वेदमन्त्रों के नित्य सन्ध्या और हवन स्त्रियाँ कैसे कर सकती हैं? यदि स्त्रियाँ अनधिकारिणी थीं तो अनसूया, अहल्या, अरुन्धती, मदालसा आदि अगणित स्त्रियाँ वेदशास्त्रों में पारंगत कैसे थीं? ज्ञान, धर्म और उपासना के स्वाभाविक अधिकारों से नागरिकों को वंचित करना क्या अन्याय एवं पक्षपात नहीं है। जब स्त्री, पुरुष की अर्धांगिनी है तो आधा अंग अधिकारी और आधा अनधिकारी किस प्रकार रहा?

खैर इन प्रश्नो के उत्तर तो इनसे नहीं देते बनेंगे, किन्तु अब शास्त्रो से ही इनके इस असत्यमत के खंडन, और इस सत्य --" स्त्रियो को वेदमंत्रो के उच्चारण का, अध्ययन का, यज्ञादि करने का, आचार्या बनने का अधिकार था व है , इसकी सिद्धि हेतु प्रमाण प्रस्तुत किए जाते है, विचारशील व्यक्ति स्वयं इससे समझ सकते है कि सत्य क्या है ---

ऋग्वेद १०। ८५ में सम्पूर्ण मन्त्रों की ऋषिका ‘सूर्या- सावित्री’ है। ऋषि का अर्थ निरुक्त में इस प्रकार किया है—‘‘ऋषिर्दर्शनात्। स्तोमान् ददर्शेति (२.११)। ऋषयो मन्त्रद्रष्टर: (२.११ दु. वृ.)।’’ अर्थात् मन्त्रों का द्रष्टा उनके रहस्यों को समझकर प्रचार करने वाला ऋषि होता है। ऋग्वेद की ऋषिकाओं की सूची बृहद् देवता के दूसरे अध्याय में इस प्रकार है—

घोषा, गोधा, विश्ववारा, अपाला, उपनिषद्, निषद्, ब्रह्मजाया (जुहू), अगस्त्य की भगिनी, अदिति, इन्द्राणी और इन्द्र की माता, सरमा, रोमशा, उर्वशी, लोपामुद्रा और नदियाँ, यमी, शश्वती, श्री, लाक्षा, सार्पराज्ञी, वाक्, श्रद्धा, मेधा, दक्षिणा, रात्री और सूर्या- सावित्री आदि सभी ब्रह्मवादिनी हैं।
ऋ ग्वेद के १०- १३४, १०- ३९, ४०, १०- ९१, १०- ९५, १०- १०७, १०- १०९, १०- १५४, १०- १५९, १०- १८९, ५- २८, ८- ९१ आदि सूक्त की मन्त्रदृष्टा ये ऋषिकाएँ हैं।
ऐसे अनेक प्रमाण मिलते हैं, जिनसे स्पष्ट होता है कि स्त्रियाँ भी पुरुषों की तरह वेदाध्ययन व यज्ञ करती और कराती थीं। वे यज्ञ- विद्या और ब्रह्म- विद्या में पारंगत थीं।

तैत्तिरीय ब्राह्मण’’ में सोम द्वारा ‘सीता- सावित्री’ ऋषिका को तीन वेद देने का वर्णन विस्तारपूर्वक आता है—
तं त्रयो वेदा अन्वसृज्यन्त। अथ ह सीता सावित्री। सोमँ राजानं चकमे। तस्या उ ह त्रीन् वेदान् प्रददौ। -तैत्तिरीय ब्रा०२/३/१०/१,३
इस मन्त्र में बताया गया है कि किस प्रकार सोम ने सीता- सावित्री को तीन वेद दिये।

द्विविधा: स्त्रिया:। ब्रह्मवादिन्य: सद्योवध्वश्च। तत्र ब्रह्मवादिनीनामुपनयनम्, अग्रीन्धनं वेदाध्ययनं स्वगृहे च भिक्षाचर्येति। सद्योवधूनां तूपस्थिते विवाहे कथञ्चिदुपनयनमात्रं कृत्वा विवाह: कार्य:। —हारीत धर्म सूत्र
ब्रह्मवादिनी और सद्योवधू ये दो स्त्रियाँ होती हैं। इनमें से ब्रह्मवादिनी- यज्ञोपवीत, अग्निहोत्र, वेदाध्ययन तथा स्वगृह में भिक्षा करती हैं। सद्योवधुओं का भी यज्ञोपवीत आवश्यक है। वह विवाहकाल उपस्थित होने पर करा देते हैं।
शतपथ ब्राह्मण में याज्ञवल्क्य ऋषि की धर्मपत्नी मैत्रेयी को ब्रह्मवादिनी कहा है—
तयोर्ह मैत्रेयी ब्रह्मवादिनी बभूव। —शत०ब्रा० १४/७/३/१
अर्थात् मैत्रेयी ब्रह्मवादिनी थी।
ब्रह्मवादिनी का अर्थ बृहदारण्यक उपनिषद् का भाष्य करते हुए श्री शंकराचार्य ने ‘ब्रह्मवादनशील’ किया है।

शतपथ ब्राह्मण १४। १। ४। १६ में, यजुर्वेद के ३७। २० मन्त्र ‘त्वष्टमन्तस्त्वा सपेम’ इस मन्त्र को पत्नी द्वारा उच्चारण करने का विधान है। तैत्तिरीय संहिता के १। १। १० ‘सुप्रजसस्त्वा वयं’ आदि मन्ज्ञत्रों को स्त्री द्वारा बुलवाने का आदेश है। आश्वलायन गृह्य सूत्र १। १। ९ के ‘पाणिग्रहणादि गृह्य....’ में भी इसी प्रकार यजमान की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी, पुत्र अथवा कन्या को यज्ञ करने का आदेश है। काठक गृह्य सूत्र ३। १। ३० एवं २७। ३ में स्त्रियों के लिए वेदाध्ययन, मन्त्रोच्चारण एवं वैदिक कर्मकाण्ड करने का प्रतिपादन है। लौगाक्षी गृह्म सूत्र की २५वीं कण्डिका में भी ऐसे प्रमाण मौजूद हैं।

सूर्य दर्शन के समय भी वह यजुर्वेद के ३६। २४ मन्त्र ‘तच्चक्षुर्देवहितं’ को स्वयं ही उच्चारण करती है। विवाह के समय ‘समञ्जन’ करते समय वर- वधू दोनों साथ- साथ ‘अथैनौ समञ्जयत: .....’ इस ऋग्वेद १०। ८५। ४७ के मन्त्र को पढ़ते हैं। ऐतरेय ५। ५। २९ में कुमारी गन्धर्व गृहीता का उपाख्यान है, जिसमें कन्या के यज्ञ एवं वेदाधिकार का स्पष्टीकरण हुआ है।

कात्यायन श्रौत सूत्र १। १। ७, ४। १। २२ तथा २०। ६। १२ आदि में ऐसे स्पष्ट आदेश हैं कि अमुक वेद- मन्त्रों का उच्चारण स्त्री करे। लाट्यायन श्रौत सूत्र में पत्नी द्वारा सस्वर सामवेद के मन्त्रों के गायन का विधान है। शांखायन श्रौत सूत्र के १। १२। १३ में तथा आश्वलायन श्रौत सूत्र १। ११। १ में इसी प्रकार के वेद- मन्त्रोच्चारण के आदेश हैं। मन्त्र ब्राह्मण के १। २। ३ में कन्या द्वारा वेद- मन्त्र के उच्चारण की आज्ञा है। यजुर्वेद मे आता है , ---

कुलायिनी घृतवती पुरन्धि: स्योने सीद सदने पृथिव्या:। अभित्वा रुद्रा वसवो गृणन्त्विमा। ब्रह्म पीपिहि सौभगायाश्विनाध्वर्यू सादयतामिहत्वा। —यजुर्वेद १४। २
अर्थात, हे स्त्री! तुम कुलवती घृत आदि पौष्टिक पदार्थों का उचित उपयोग करने वाली, तेजस्विनी, बुद्धिमती, सत्कर्म करने वाली होकर सुखपूर्वक रहो। तुम ऐसी गुणवती और विदुषी बनो कि रुद्र और वसु भी तुम्हारी प्रशंसा करें। सौभाग्य की प्राप्ति के लिये इन वेदमन्त्रों के अमृत का बार- बार भली प्रकार पान करो। विद्वान् तुम्हें शिक्षा देकर इस प्रकार की उच्च स्थिति पर प्रतिष्ठित कराएँ।

यह सर्वविदित है कि यज्ञ, बिना वेदमन्त्रों के नहीं होता और यज्ञ में पति- पत्नी दोनों का सम्मिलित रहना आवश्यक है। रामचन्द्र जी ने सीता जी की अनुपस्थिति में सोने की प्रतिमा रखकर यज्ञ किया था। ब्रह्माजी को भी सावित्री की अनुपस्थिति में द्वितीय पत्नी का वरण करना पड़ा था, क्योंकि यज्ञ की पूर्ति के लिये पत्नी की उपस्थिति आवश्यक है। जब स्त्री यज्ञ करती है, तो उसे वेदाधिकार न होने की बात किस प्रकार कही जा सकती है? देखिये—

अ यज्ञो वा एष योऽपत्नीक:। —तैत्तिरीय सं० २। २। २। ६
अर्थात् बिना पत्नी के यज्ञ नहीं होता है।
अथो अर्धो वा एष आत्मन: यत् पत्नी।
—तैत्तिरीय सं० ३। ३। ३। ५

अर्थात्- पत्नी पति की अर्धांगिनी है, अत: उसके बिना यज्ञ अपूर्ण है।

अब महाभारत से कुछ प्रमाण प्रस्तुत करते है ---

भारद्वाजस्य दुहिता रूपेणाप्रतिमा भुवि। श्रुतावती नाम विभो कुमारी ब्रह्मचारिणी॥ —महाभारत शल्य पर्व ४८। २

अर्थात, भारद्वाज की श्रुतावती नामक कन्या थी जो ब्रह्मचारिणि थी। कुमारी के साथ- साथ ब्रह्मचारिणि शब्द लगाने का तात्पर्य यह है कि वह अविवाहित और वेदाध्ययन करने वाली थी।

अत्रैव ब्राह्मणी सिद्धा कौमार- ब्रह्मचारिणि। योगयुक्ता दिवं याता, तप: सिद्धा तपस्विनी॥ —महाभारत शल्य पर्व ५४। ६

अर्थात, योग सिद्धि को प्राप्त कुमार अवस्था से ही वेदाध्ययन करने वाली तपस्विनी, सिद्धा नाम की ब्रह्मचारिणि मुक्ति को प्राप्त हुई।

महाभारत शान्ति पर्व अध्याय ३२० में ‘सुलभा’ नामक ब्रह्मवादिनी संन्यासिनी का वर्णन है, जिसने राजा जनक के साथ शास्त्रार्थ किया था। इसी अध्याय के श्लोकों में सुलभा ने अपना परिचय देते हुए कहा—

प्रधानो नाम राजर्षिव्र्यक्तं ते श्रोत्रमागत:। कुले तस्य समुत्पन्नां सुलभां नाम विद्धि माम्
साऽहं तस्मिन् कुले जाता भर्तर्यसति मद्विधे। विनीता मोक्षधर्मेषु चराम्येकामुनिव्रतम्॥ —महा०शान्ति पर्व ३२०। १८१। १८३

मैं सुप्रसिद्ध क्षत्रिय कुल में उत्पन्न सुलभा हूँ। अपने अनुरूप पति न मिलने से मैंने गुरुओं से शास्त्रों की शिक्षा प्राप्त करके संन्यास ग्रहण किया है।

अब वाल्मीकि रामायण से प्रमाण देखिये ----

देही शोकसन्तप्ता हुताशनमुपागमत्। —वाल्मीकि० सुन्दर ५३। २६
अर्थात्- तब शोक सन्तप्त सीताजी ने हवन किया।

‘तदा सुमन्त्रं मन्त्रज्ञा कैकेयी प्रत्युवाच ह।’ —वा० रा० अयो० १४। ६१
वेदमन्त्रों को जानने वाली कैकेयी ने सुमन्त्र से कहा।
सा क्षौमवसना हृष्ट नित्यं व्रतपरायणा। अग्निं जुहोति स्म तदा मन्त्रवत् कृतमंगला॥ —वा० रा० २। २०। १५

वह रेशमी वस्त्र धारण करने वाली, व्रतपरायण, प्रसन्नमुखी, मंगलकारिणी कौशल्या मन्त्रपूर्वक अग्निहोत्र कर रही थी।

तत: स्वस्त्ययनं कृत्वा मन्त्रविद् विजयैषिणी। अन्त:पुरं सहस्त्रीभि: प्रविष्टि शोकमोहिता॥ —वा० रा० ४। १६। १२

तब मन्त्रों को जानने वाली तारा ने अपने पति बाली की विजय के लिये स्वस्तिवाचन के मन्त्रों का पाठ करके अन्त:पुर में प्रवेश किया।
इसके अतिरिक्त वसिष्ठ स्मृति भी स्त्रियो के वेदमंत्रो के उच्चारण व अध्ययन का समर्थन ही करती है ।


व्याकरण शास्त्र के भी कतिपय स्थलों पर ऐसे उल्लेख हैं, जिनसे सिद्ध होता है कि वेद का अध्ययन- अध्यापन भी स्त्रियों का कार्यक्षेत्र रहा है। देखिए—

‘इडश्च’ ३। ३। २१ के महाभाष्य में लिखा है— ‘उपेत्याधीयतेऽस्या उपाध्यायी उपाध्याया’
अर्थात् जिनके पास आकर कन्याएँ वेद के एक भाग तथा वेदांगों का अध्ययन करें, वह उपाध्यायी या उपाध्याया कहलाती है।

आचार्यादणत्वं। —अष्टाध्यायी ४। १। ४९
इस सूत्र पर सिद्धान्त कौमुदी में कहा गया है—
आचार्यस्य स्त्री आचार्यानी पुंयोग इत्येवं आचार्या स्वयं व्याख्यात्री।
अर्थात् जो स्त्री वेदों का प्रवचन करने वाली हो, उसे आचार्या कहते हैं।

ऐसे ही अन्य भी अनेकों प्रमाण है जो सिद्ध करते है कि स्त्रीयों को भी वेदाध्ययन करने का अधिकार शास्त्रसम्मत है।
 
 साभार- वैदिक सुधा निधि

Friday, October 18, 2013

दलित उद्धारक के रूप में वीर सावरकर



दलित उद्धारक के रूप में वीर सावरकर

(26 फरवरी को पुण्य तिथि के उपलक्ष पर प्रचारित)

डॉ विवेक आर्य

क्रांतिकारी वीर सावरकार का स्थान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना ही एक विशेष महत्व रखता है।  सावरकर जी पर लगे आरोप भी अद्वितीय थे उन्हें मिली सजा भी अद्वित्य थी।  एक तरफ उन पर आरोप था कि अंग्रेज सरकार के विरुद्ध युद्ध की योजना बनाने का, बम बनाने का और विभिन्न देशों के क्रांतिकारियों से सम्पर्क करने का तो दूसरी तरफ उनको सजा मिली थी पूरे 50 वर्ष तक दो सश्रम आजीवन कारावास। इस सजा पर उनकी प्रतिक्रिया भी अद्वितीय थी कि  ईसाई मत को मानने वाली अंग्रेज सरकार कब से पुनर्जन्म अर्थात दो जन्मों को मानने लगी। वीर सावरकर को 50  वर्ष की सजा देने के पीछे अंग्रेज सरकार का मंतव्य था कि उन्हें किसी भी प्रकार से भारत अथवा भारतीयों से दूर रखा जाये। जिससे वे क्रांति की अग्नि को न भड़का सके।  सावरकर के लिए शिवाजी महाराज प्रेरणा स्रोत थे।  जिस प्रकार औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को आगरे में कैद कर लिया था उसी प्रकार अंग्रेज सरकार ने भी वीर सावरकर को कैद कर लिया था। जैसे शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की कैद से छुटने के लिए अनेक पत्र लिखे उसी प्रकार से वीर सावरकर ने भी अंग्रेज सरकार को पत्र लिखे। जब उनकी अंडमान की कैद से छुटने की योजना असफल हुई, जब उसे अनसुना कर दिया गया। तब वीर शिवाजी की तरह वीर सावरकर ने भी कूटनीति का सहारा लिया क्यूंकि उनका मानना था अगर उनका सम्पूर्ण जीवन इसी प्रकार अंडमान की अँधेरी कोठरियों में निकल गया तो उनका जीवन व्यर्थ ही चला जायेगा।  इसी रणनीति के तहत उन्होंने सरकार से सशर्त मुक्त होने की प्रार्थना की, जिसे सरकार द्वारा मान तो लिया गया। उन्हें रत्नागिरी में 1924 से 1937 तक राजनितिक क्षेत्र से दूर नज़रबंद रहना था।  विरोधी लोग इसे वीर सावरकर का माफीनामा, अंग्रेज सरकार के आगे घुटने टेकना और देशद्रोह आदि कहकर उनकी आलोचना करते हैं जबकि यह तो आपातकालीन धर्म अर्थात कूटनीति थी।

                           मुस्लिम तुष्टिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने अंडमान द्वीप के कीर्ति स्तम्भ से वीर सावरकर का नाम हटा दिया और संसद भवन में भी उनके चित्र को लगाने का विरोध किया। जीवन भर जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाये सही मृत्यु के बाद उनका ऐसा अपमान करने का प्रयास किया गया। उनका विरोध करने वालों में कुछ दलित वर्ग की राजनीती करने वाले नेता भी थे। जिन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वकांशा को पूरा करने के लिए उनका विरोध किया था। दलित वर्ग के मध्य कार्य करने का वीर सावरकर का अवसर उनके रत्नागिरी प्रवास के समय मिला। 8 जनवरी 1924 को सावरकर जी रत्नागिरी में प्रविष्ट हुए तो उन्होंने घोषणा कि की वे रत्नागिरी दीर्घकाल तक आवास करने आए है और छुआछुत समाप्त करने का आन्दोलन चलाने वाले है। उन्होंने उपस्थित सज्जनों से कहाँ कि अगर कोई अछूत वहां हो तो उन्हें ले आये और अछूत महार जाति के बंधुयों को अपने साथ बैल गाड़ी में बैठा लिया।  पठाकगन उस समय में फैली जातिवाद की कूप्रथा का सरलता से आंकलन कर सकते है कि जब किसी भी शुद्र को सवर्ण  के घर में प्रवेश तक निषेध था।  नगर पालिका के भंगी को नारियल की नरेटी में चाय डाली जाती थी। किसी भी शुद्र को नगर की सीमा में धोती के स्थान पर अंगोछा पहनने की ही अनुमति थी।  रास्ते में महार की छाया पड़ जाने पर अशौच की पुकार मच जाती थी।  कुछ लोग महार के स्थान पर बहार बोलते थे जैसे की महार कोई गाली हो।  यदि रास्ते में महार की छाया पड़ जाती थी तो ब्रह्मण लोग दोबारा स्नान करते थे।  न्यायालय में साक्षी के रूप में महार को कटघरे में खड़े होने की अनुमति न थी।  इस भंयकर दमन के कारण महार समाज का मानो साहस ही समाप्त हो चूका था।

                              इसके लिए सावरकर जी ने दलित बस्तियों में जाने का, सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यों में भी दलितों के भाग लेने का और सवर्ण एवं दलित दोनों के लिए  पतितपावन मंदिर की स्थापना का निश्चय लिया गया।  जिससे सभी एक स्थान पर साथ साथ पूजा कर सके और दोनों के मध्य दूरियों को दूर किया जा सके।

1. रत्नागिरी प्रवास के 10-15  दिनों के बाद में सावरकर जी को मढ़िया में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला।  उस मंदिर के देवल पुजारी से सावरकर जी ने कहाँ की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में दलितों को भी आमंत्रित किया जाये।जिस पर वह पहले तो न करता रहा पर बाद में मान गया।  श्री मोरेश्वर दामले नामक किशोर ने सावरकार जी से पूछा कि आप इतने साधारण मनुष्य से व्यर्थ इतनी चर्चा क्यूँ कर रहे थे? इस पर सावरकर जी ने कहाँ कि
“सैंकड़ों लेख या भाषणों की अपेक्षा प्रत्यक्ष रूप में किये गए कार्यों का परिणाम अधिक होता है।  अबकी हनुमान जयंती के दिन तुम स्वयं देख लेना।”

2. 29 मई 1929 को रत्नागिरी में श्री सत्य नारायण कथा का आयोजन किया गया जिसमे सावरकर जी ने जातिवाद के विरुद्ध भाषण दिया जिससे की लोग प्रभावित होकर अपनी अपनी जातिगत बैठक को छोड़कर सभी महार- चमार एकत्रित होकर बैठ गए और सामान्य जलपान हुआ।

3. 1934 में मालवान में अछूत बस्ती में चायपान , भजन कीर्तन, अछूतों को यज्ञपवीत ग्रहण, विद्यालय में समस्त जाति के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के बैठाना, सहभोज आदि हुए।

4. 1937 में रत्नागिरी से जाते समय सावरकर जी के विदाई समारोह में समस्त भोजन अछूतों द्वारा बनाया गया जिसे सभी सवर्णों- अछूतों ने एक साथ ग्रहण किया था।

5. एक बार शिरगांव में एक चमार के घर पर श्री सत्य नारायण पूजा थी जिसमे सावरकर जो को आमंत्रित किया गया था।  सावरकार जी ने देखा की चमार महोदय ने किसी भी महार को आमंत्रित नहीं किया था।  उन्होंने तत्काल उससे कहाँ की आप हम ब्राह्मणों के अपने घर में आने पर प्रसन्न होते हो पर में आपका आमंत्रण तभी स्वीकार करूँगा जब आप महार जाति के सदस्यों को भी आमंत्रित करेंगे। उनके कहने पर चमार महोदय ने अपने घर पर महार जाति वालों को आमंत्रित किया था।

6. 1928 में शिवभांगी में विट्टल मंदिर में अछुतों के मंदिरों में प्रवेश करने पर सावरकर जी का भाषण हुआ।

7. 1930  में पतितपावन मंदिर में शिवू भंगी के मुख से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ही गणेशजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

8. 1931 में पतितपावन मंदिर का उद्घाटन स्वयं शंकराचार्य श्री कूर्तकोटि के हाथों से हुआ एवं उनकी पाद्यपूजा चमार नेता श्री राज भोज द्वारा की गयी थी। वीर सावरकर ने घोषणा करी की इस मंदिर में समस्त हिंदुओं को पूजा का अधिकार है और पुजारी पद पर गैर ब्राह्मण की नियुक्ति होगी।

इस प्रकार के अनेक उदहारण वीर सावरकर जी के जीवन से हमें मिलते है जिससे दलित उद्धार के विषय में उनके विचारों को, उनके प्रयासों को हम जान पाते हैं।  सावरकर जी के बहुआयामी जीवन के विभिन्न पहलुयों में से सामाजिक सुधारक के रूप में वीर सावरकर को स्मरण करने का मूल उद्देश्य दलित समाज को विशेष रूप से सन्देश देना है। जिसने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए सवर्ण समाज द्वारा अछूत जाति के लिए गए सुधार कार्यों की अपेक्षा कर दी है। और उन्हें केवल विरोध का पात्र बना दिया हैं।
वीर सावरकर महान क्रांतिकारी श्याम जी कृष्ण वर्मा जी के क्रांतिकारी विचारों से लन्दन में पढ़ते हुए संपर्क में आये थे। श्यामजी कृष्ण वर्मा स्वामी दयानंद के शिष्य थे। स्वामी दयानंद के दलितों के उद्धार करने रूपी चिंतन को हम स्पष्ट रूप से वीर सावरकर के चिंतन में देखते हैं।


सलंग्न चित्र-

 1.  महान देशभक्त, दलित उद्धारक वीर सावरकर

 2. मालवण में दलित महार जाति के बच्चों का सामूहिक यज्ञपवीत संस्कार करते हुए वीर सावरकर।
               

Monday, October 14, 2013

ईद मुबारिक ---- बलि का महत्त्व



ईद का हिन्दी पर्याय त्यौहार । ईद अथवा त्यौहार वह विशेष दिन है जो किसी महत्त्वपूर्ण कार्य अथवा धार्मिक आस्थाओं के कारण वर्ष के शेष दिनों से विशिष्टता रखता है । इस दिन कुछ विशेष रीतिरिवाज किये जाते हैं ।
मुसलमान लोग वर्ष में दो ईद मनाते हैं ।
एक ईद है ईद-उल फ़ितर जो रमज़ान के महीना के पश्चात आती है । मुसलमान रमज़ान के महिना को पवित्र मास मानते हैं । इस मास प्रतिदिन रोज़ा ( उपवास ) रखा जाता है । जल का एक बिन्दु भी मुंह में नहीं डालते । सायंकाल नमाज़ से पूर्व रोज़ा खोला जाता है । रात्रि खाना खाते हैं । यह क्रम पूरा मास चलता है । खाना पीना जो जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक वस्तुएं हैं उनको धार्मिक भावनाओं के आधार पर कुछ समय के लिए तज देना आत्मोन्नति के लिए बहुत लाभप्रद है । इससे प्रकट होता है कि हमारे आत्मा ने हमारे शरीर पर कुछ समय के लिए विजय प्राप्त कर ली है । इस प्रकार ये रोज़े संयम का एक विशेष साधन है । अन्य मतों में भी ऐसे व्रत , त्यौहार , उपवास पाए जाते हैं । हिन्दुओं में वर्ष भर में कई त्यौहार हैं जो केवल एक दिन के लिए हैं और जिन में से किसी में एक समय भोजन करते हैं , किसी में कतई नहीं करते । हिन्दुओं में एक और त्यौहार था -- चांद्रायण व्रत -- यह चालीस दिन का व्रत है और व्रत रखने वाला दोपहर को मात्र एक ग्रास ग्रहण करता है परन्तु यह व्रत कभी कभार ही रखा जाता है । रमज़ान के रोज़ों की विशेषता यह है कि मुसलमानों की बहुत बड़ी संख्या इनको रखती है । मुस्लिम देशों में रोज़ा के दिनों में बाज़ारों में भोजन नहीं मिल सकता ।
दूसरी ईद -- ईद उज़हा , यह दस ज़ी उलहजा ( अरबी महीना ) को होती है । इस दिन ईद उल फ़ितर की भांति मुसलमान नहा धोकर अच्छे कपड़े पहनकर बहुत शान से सोत्साह ईदगाह को जाते हैं और नमाज़ के पश्चात लौटकर बकरे की कुर्बानी देते हैं । ईद उल फ़ितर के दिन मुसलमान लोग कुछ मीठी वस्तु खाकर नमाज़ के लिए ईदगाह जाते हैं परन्तु बकरीद में ईदगाह से लौटकर कुर्बानी ( बलि ) के मांस से इफ़तार करते हैं । यही कारण है कि ईद उज़हा की नमाज़ ईद उल फ़ितर की नमाज़ से सवेरे पढ़ी जाती है । बलि बकरे की भी होती है और गाय , भेड़ , दुम्बे , भैंसे तथा ऊंट की भी । मुसलमान लोग इस कुर्बानी के मांस को तीन भागों में बांटते हैं । एक भाग निर्धनों , अकिञ्चन लोगों व् दीन असहाय जनों में वितरित कर देते हैं । दूसरा भाग अपने सगे सम्बन्धियों में तथा तीसरा भाग अपने परिवार , अपने बाल-बच्चों के लिए रख लेते हैं ।
ईद उज़हा का आरम्भ कैसे हुआ ? उसके लिए इस्लाम में एक पुरानी गाथा है कि हज़रात इब्राहीम को जिनकी गिनती नबियों में की जाती है , आज्ञा दी गयी कि ऐसी वस्तु खुदा की राह में कुर्बान करो जो तुम्हारे निकट सबसे प्यारी हो । इस प्रकार उन्होंने अपने पुत्र इस्माईल को कुर्बान करना चाहा । उस समय एक चमत्कार घटित हुआ । इस्माईल तो बच गए परन्तु उनके स्थान पर एक दुम्बा कट गया । इस रीति की स्मृति में बकर ईद का त्यौहार मनाया जाता है । इन दोनों ईदों में नफ़स कुशी ( वासना पर नियन्त्रण ) की भावना है परन्तु एक अन्तर के साथ । रोज़ा ( उपवास ) रखने वाला अपने मन को ( नफ़स ) मार कर स्वयं कष्ट उठाता है , ईद उज़हा में दूसरे का वध किया जाता है भले ही वह प्रिय ही हो । अपने प्रिय को मारने की बजाय स्वयं को मारना अधिक कठिन है । प्यारा होता तो प्यारा है तथापि अपने से तो पृथक होता है अतः ईद उज़हा से वह नफ़स कुशी ( स्वयं को मरना - कष्ट देना ) प्रकट नहीं होता । आजकल के रिवाज में तो यह अन्तर और भी स्पष्ट है । रमज़ान में तो आप दिन भर भूखे रहते हैं कष्ट सहते हैं । बकर ईद में केवल रूपये का व्यय करते हैं अतः केवल मात्र रुपया कर देना कोई नफ़सकुशी ( तप - कष्ट सहन ) नहीं ।
क्या इससे पूर्व पशु-बलि थी ?
हजरत इब्राहीम की गाथा से यह प्रकट होता है कि बकर ईद की रीति हज़रत इब्राहीम से पहले नहीं थी । उनसे पूर्व पशुओं की बलि दी जाती थी अथवा नहीं यह दूसरी बात है । प्रश्न यह भी है कि क्या हज़रत इब्राहीम ने इस पहली घटना के पश्चात जब वह इस्माईल का वध करना चाहते थे और वह चमत्कार से बच गए वह रीति चला दी थी कि ईद उज़हा को मनाया जाए । हज़रत इब्राहीम से पहले अधिकाँश लोग मूर्तिपूजक थे । हज़रत इब्राहीम के पिता आज़र स्वयं मूर्तिपूजक थे । ये मूर्तिपूजक विभिन्न देवी देवताओं पर विश्वास रखते थे जैसे कि भारतीय मूर्तिपूजक रखते हैं । ये देवी देवता मनुष्य के समान खाते , पीते , विवाह रचाते तथा मनुष्यों से भेंट चढ़ावा चाहते हैं । कोई कोई देवी देवता रक्त पिपासु भी होते हैं जिन पर बकरे आदि काटे जाते हैं और मांस , मांसाहारियों को दे दिया जाता है अथवा कुछ भाग स्वयं भी प्रयोग में लाया जाता है ।
कलकत्ता की काली माई , विन्ध्याचल की देवी और भारत के अन्य स्थानों पर कई प्रकार की देवियाँ इस प्रकार की बलि चाहती हैं । नेपाल में भैंसे की बलि दी जाती है । मुझे आश्चर्य होता है कि हज़रत इब्राहीम ने मूर्तिपूजा तो छोड़ दी और एक ईश्वर पर विश्वास लाये तो वहाँ बलि की क्या आवश्यकता रहती है ? परमात्मा तो खाता पीता नहीं । न उसकी दूसरे देवी देवताओं जैसी रूचि ( taste ) है । फिर कुर्बानी क्यों की जाती है ? यह ठीक है कि प्राचीन यहूदी लोग और अन्य जातियां बलि दिया करती थीं परन्तु मुसलमानों को तो सोचना चाहिए कि इस्लाम का आगमन बातिल परस्ती ( झूठ के निराकरण ) के लिए हुआ न कि असत्य के प्रचलित रहने के लिए । मुसलमानों का दावा है कि हम एकेश्वरवादी हैं । " आया सच और भागा झूठ " , परन्तु बकर ईद तो झूठ के भागने की उक्ति को पूरा नहीं करती प्रत्युत बातिल परस्ती ( असत्य-पूजा ) को बल प्रदान करती है । प्रथम तो हज़रत इब्राहीम की गाथा यह प्रकट करती है कि हज़रत इब्राहीम को मात्र स्वप्न आया था और उन्हें प्रियतम वस्तु खुदा की राह में निछावर करने की प्रेरणा दी गयी थी । परमात्मा के पथ पर किसी प्रिय वस्तु को अर्पित करने का क्या अर्थ है ? खुदा की राह में वध करना तो नहीं है । । यह तो किसी देवता की राह है जो अपने लिए मांस चाहता है । खुदा की राह तो यह है कि जन जन को लाभ पहुंचाया जाए । प्रजा को सुख पहुंचाया जाए । ऐसे कार्य में यदि अपनी हानि भी होती हो तो उसको कुर्बानी कहेंगे ।
कुर्ब जिससे हो खुदा का वही कुर्बानी है ।
कुशतने नफ़स हो खूं 'रेज़ी - ए' हैवां न हो ॥
( जिससे प्रभु के समीप हों , वही समर्पण है । वासना को मारिये , पशुओं की हत्या न करो ॥ )
मुसलमान लोगों को विचारना चाहिये । यही सच्ची शरीयते इब्राहीमी ( इब्राहीमी मर्यादा-पथ ) होगी । यदि कोई मुसलमान परमेश्वर के पथ पर अपने प्रियतम पुत्र की बलि दे और खुदा उस पुत्र के स्थान पर कोई मेंढा रख दे तो इब्राहीमी गाथा का उदाहरण होगा परन्तु ऐसा तो नहीं होता । कोई अपने नफ़स ( वासना ) को कुर्बान नहीं करता । कोई जन-कल्याण की बात नहीं सोचता । केवल लकीर के फ़क़ीर बनकर ( अन्धानुकरण ) बकरों , गायों , मेढ़ों की बलि दी जाती है । यह न तो कुर्बानी है और न इब्राहीमी सन्मार्ग-मर्यादा है । यह तो रक्तपात है ।
फिर नमाज़ , हज , दान किस लिये ?
कहा जाता है कि बलि चढ़ाये गए प्राणी के लहू की एक-एक बूँद लोगों को बहिश्त ( heaven ) में पहुंचा देती है । यदि बहिश्त इतनी सस्ती है कि वध की गई गाय के लहू के एक कण से कोई स्वर्ग पा सके तो इस्लामी मत के इतने कर्तव्य कर्म सुनन ( पैग़म्बर की परम्परा - आचरण ) रोज़ा , नमाज़ , ज़कात ( दान ) हज , हदीस व् कुरान पर आचरण ये सब निरर्थक हो जायेंगे । पशुओं के रक्तपात से मनुष्य की कितनी हानि होती है इसका लेखा जोखा करने से ही पता चल सकता है । जो गौएँ व् बकरियाँ दूध की नदियाँ बहाती हैं और वही व्यवहार करती हैं जो हमारी माताएं हमारे साथ करती हैं उनकी इस प्रकार हत्या करना परमेश्वर की समीपता पाने का साधन नहीं बन सकता । और न ही इसको कुर्बानी कह सकते हैं । यदि ईद मनानी है तो मनाने वालों को चाहिये कि आज के दिन यह व्रत लें कि जन-कल्याण के लिये वे क्या-क्या कुर्बानी करने को उद्यत हैं । निर्धनों को दान दें परन्तु पशुओं को मारकर नहीं , अपने खाने में से बचाकर ।
पहले लहू बनता है फिर मांस बनता है --

इस्लाम में रक्त निषिद्ध ( हराम ) है , मैं तो इसका यह अर्थ समझता हूँ कि रक्तपात-हिंसा वर्जित ( हराम ) है । दूसरों को अकारण कष्ट देना वर्जित है , पाप है । कुछ मुसलमान लोगों ने समझ रखा है कि लहू का प्रयोग वर्जित है , रक्तपात वर्जित ( हराम ) नहीं है । वे मांस को लहू से स्वच्छ करके पकाते हैं और प्राणी का वध करते हुए अल्लाह का नाम लेते हैं । ये दोनों बातें स्वयं को धोखा देने जैसी हैं । पहले रक्त बनता है फिर मांस । इसलिए मांस के हर टुकड़े में रक्त तो सम्मिलित है ही । वास्तव में जब लहू को वर्जित घोषित किया गया होगा तो उसका यही भाव रहा होगा कि कोई किसी को दुःख न दे । इसका यह अर्थ नहीं है कि पीड़ा तो दो परन्तु रक्त न निकले ।
इसी प्रकार किसी हराम ( वर्जित ) कर्म के साथ भगवान् का नाम लेना पाप को घटाता नहीं । चोरी करने वाला यदि चोरी करते समय परमेश्वर का नाम लेकर चोरी करे तो उसकी बुराई घट नहीं जायेगी ! परमेश्वर के नाम का निरादर अवश्य होगा । एक सच्चे उपासक को चाहिये कि सर्व प्रकार के खोटे कर्मों से बचे तथा दुष्कर्मों के लिए परमात्मा के नाम की आड़ न ले । परमात्मा तो पवित्र है । उसका नाम भी पवित्र है । प्रभु का नाम शुभ कर्मों के साथ ही लेना चाहिये । ईद पर जो रक्तपात होता है वह परमेश्वर की आज्ञा का पालन नहीं प्रत्युत उल्लंघन है ।
इस्लाम में बहुत सी मिथ्या बातें ( बातिल परस्तियाँ ) सम्मिलित हो गयी हैं । इस्लामी विद्वानों का कर्तव्य है कि वे विचार करें और सामान्य मुसलमानों को अज्ञान के गढ़े से निकाले ।

(यह लेख पण्डित गंगाप्रसाद उपाध्याय जी का है जो उर्दू में सन १९६७ में छपा था)

 देख बंदे तेरी है यही बन्दगी , तू किसी जिव को भी सताया न कर |
न किसी पे जरा सी दया कर सके , तो जुलम भी किसी पे तू डाया न कर |
इन पशु पक्षियों को तू मारा न कर , मौत के घाट इन्हें उतारा न कर |
अपनी छः इंच लम्बी जुबाँ के लिए, बेजुबानो पे छुरियां चलाया न कर
|
इन बेचारो ने तेरा बिगाड़ा है क्या ? कोई घर बार तोड़ा उजाड़ा है क्या ?
तू घड़ी दो घडी की लहर के लिए , इन गरीबो के खूँ से नहाया न कर |
निरपराधो को तकलीफ देता है क्यों ? जिन्दगी दे सके न तो लेता है क्यों ?
जग में जीने का इनको भी अधिकार है, बेरहम इनका जीवन मिटाया न कर |
जैसे बच्चे है सब लाडले आप के , ये भी वैसे ही प्यारे है माँ बाप के |
छीन बच्चे किसी के “ पथिक “ मारकर, अपने बच्चो को हरगिज खिलाया न कर |