Wednesday, April 12, 2023

कम्युनिस्टों पर सरदार पटेल के 5 अनमोल विचार


कम्युनिस्टों पर सरदार पटेल के 5 अनमोल विचार !!!

-प्रखर श्रीवास्तव

इस देश का इतिहास वामपंथियों ने लिखा इसलिए उन्होंने इस सच को छुपा लिया कि फरवरी 1948 में कम्युनिस्टों ने इस देश की सरकार का तख्ता पलटने का षडयंत्र रचा था इसलिए सरदार पटेल के निर्देश पर कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया था। आइए क्रमवार जानते हैं सरदार पटेल के विचार "कौमनष्टियों" पर...

*सरदार पटेल का विचार क्रमांक 1*
"दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान कम्युनिस्टों ने अंग्रेज़ सरकार का समर्थन किया था और उन्हे मदद दी थी। जिसके बदले में उन्हे अंग्रेज़ सरकार से शक्ति प्राप्त हुई। लेकिन 1945 में जब हम कांग्रेस के नेता जेल से छूटे तो कम्युनिस्टों को धक्का लगा। मुझे भारत में कम्युनिस्टों का कोई भविष्य नहीं दिखता क्योंकि उन्होने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया है, बल्कि इस दौरान वो खुद को ताकतवर बनाते रहे। इसलिए जनता की भावनाएं उनके खिलाफ हैं। जहां तक हैदराबाद की बात है तो वहां के निज़ाम की रजाकार सेना ने कम्युनिस्टों को हथियार दिये हैं, लेकिन वो हमारे सामने लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे। वो अगर किसानों और मजदूरों को हिंसा की तरफ मोड़ेंगे तो हम उनसे कड़ाई से निपटेंगे। उनका उद्देश्य अराजकता फैलाना है।"
(स्रोत – सरदार पटेल द्वारा विदेशी पत्रकार स्टीफ डेविस को 2 अक्टूबर 1948 को दिया इंटरव्यू, सरदार पटेल की बेटी मणिबेन पटेल की लिखी किताब in Tune with Millions में प्रकाशित हुआ है)

*सरदार पटेल का विचार क्रमांक 2*
"किसी एक पार्टी की वजह से आज अगर हैदराबाद पूरी दुनिया में बदनाम है तो वो है कम्युनिस्ट पार्टी। ये लोग कुछ और नहीं बल्कि हत्यारे और डकैत हैं। महिलाओं, बच्चों और गांववालों को गोली से मार देना या फिर बेदर्दी से उनके टुकड़े कर देना वामपंथ नहीं है। मैं कम्युनिस्टों से कह देना चाहता हूं कि इन क्रूर हरकतों में शामिल लोगों को मैं उखाड़ फेकूंगा। हैदराबाद में कम्युनिस्ट लोग सिर्फ उत्पात करने के लिए आये हैं, क्योंकि इससे उन्हे काफी पैसा मिलता है। मैं उनसे कहता हूं कि हैदराबाद छोड़ दो, मैं यहां एक भी कम्युनिस्ट बर्दाश्त नहीं करूंगा।"
(स्रोत – सरदार पटेल के पर्सनल सेक्रेटरी और पूर्व आईसीएस अधिकारी वी. शंकर की पुस्तक My reminiscences of Sardar Patel का पेज नंबर 132)

*सरदार पटेल का विचार क्रमांक 3*
"चीन के बाहरी खतरे के साथ-साथ हमें आंतरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। अभी भारत के कम्युनिस्टों को विदेश में रहने वाले कम्युनिस्टों से संपर्क करने और हथियार प्राप्त करने में दिक्कत आती है। लेकिन अब चीन तिब्बत तक पहुंच चुका है, अब उनके पास कम्युनिस्ट चीन तक पहुंचने का आसान तरीका मिल गया है। अब देशद्रोहियों और कम्युनिस्टों को देश में घुसपैठ करना आसान हो जाएगा।"
(सरदार पटेल का अपनी मृत्यु से सिर्फ 37 दिन पहले यानी 11 नवंबर 1950 को नेहरू को लिखा गया पत्र)

*सरदार पटेल का विचार क्रमांक 4*
"कम्युनिस्टों का काम है कि देश में गड़बड़ कराओ, अशांति पैदा करो और रेल की पटरी उखाड़ दो। इस प्रकार की हड़ताल कराओ कि सरकार चले ही नहीं। तब हमने सोच लिया कि इन कम्युनिस्टों के साथ ट्रेड यूनियन में बैठना देश के लिए बड़ी खतरनाक चीज है। इस लिए हमने उनसे अलग रहने का फैसला किया।"
(स्रोत - भारत की एकता का निर्माण, पेज नंबर 163, पब्लिकेशन डिपार्टमेंट, सूचना प्रसारण मंत्रालय)

*सरदार पटेल का विचार क्रमांक 5*
"मुझे समाजवाद सिखाने की किसी को जरूरत नहीं है। मैंने फैसला किया था कि यदि सार्वजनिक जीवन में काम करना हो, तो अपनी नीजि संपत्ति नहीं रखनी चाहिए। तब से आज तक मैंने अपनी कोई चीज नहीं रखी। न मेरा कोई बैंक एकाउंट है, न मेरे पास कोई जमीन है और न मेरे पास अपना कोई मकान है। इसीलिए कोई मुझे कोई समाजवाद का पाठ सिखाए। लेकिन याद रहे मैं हिंदुस्तान की बरबादी होने के काम में कभी साथ नहीं दूंगा। चाहे आप मुझे पूंजीपतियों का एजेंट कहें या जो कहें।"

#HeyRam

Thursday, April 6, 2023

माता की लाज पुत्रियों के हाथ में


माता की लाज पुत्रियों के हाथ में

लेखक- श्रीयुत् स्वामी श्रद्धानन्दजी महाराज
प्रस्तोता- प्रियांशु सेठ

भारत माता का विलाप सन्तान के लिए असह्य हो गया, इसी लिए सन्तान माता की रक्षा और उसके पुनरुत्थान के लिए हाथ पैर मार रही है। अबतक पुरुष ही यत्न करते रहे थे, कुछ दिनों से स्त्रियों ने मातृ-सेवा का व्रत लेना शुरू कर दिया है। मन कितना ही उठने वाला विशाल क्यों न हो बिना दृढ़ बलवान शरीर और आत्मा के वह विवश ही रहता है। भारतीयों में मानसिक भाव बड़े व्यापक हैं, परन्तु आत्मा और शरीर की निर्बलता के कारण उनके संकल्प केवल संकल्प मात्र ही रहते हैं। फिर निर्बल, तेजहीन शरीर के अन्दर तेजस्वी आत्मा का निवास भी दुस्तर है।

कहा जायगा कि सुशिक्षित पुरुषों ने शारीरिक उन्नति और दृढ़ता की ओर ध्यान देना आरम्भ कर दिया है। परन्तु सन्तान वही कुछ बनती है जो उसे पिता माता (विशेषत: माता) बना दें। भारत को वीर सिंह सन्तान चाहिए, वेद के आदेशानुसार-
अस्य यजमानस्य वीरो जायताम्।
राष्ट्र में वीर सन्तान उत्पन्न होनी चाहिए।

वह वीर सन्तान कैसे उत्पन्न होगी?
आजकल की विदेशी शिक्षापद्धति ने जहां भारतीय बालकों के शरीर निस्तेज कर दिए हैं वहां आर्य बालिकाओं को भी अत्यन्त निर्बल बना दिया है। आज से ४० वर्ष पहिले की आर्य देवियां यद्यपि सर्व भाषाओं के अक्षरों से शून्य थीं तथापि शारीरिक बल से वञ्चित न थीं; उनमें इतनी शक्ति अवश्य थी कि कम से कम स्वस्थ और दृढ़ाङ्ग सन्तान उत्पन्न करें। विदेशी शिक्षा ने भारत की कुछ पुत्रियों को पुस्तक पढ़ने और अक्षर लिखने के योग्य तो बना दिया परन्तु साथ ही उन्हें दृढ़ाङ्ग वीर सन्तान उत्पन्न करने के योग्य नहीं छोड़ा। ऊंची एड़ी के बूंट और रंग बिरंगी रेशमी साड़ियां पहिन कर हमारी पुत्रियां और बहिनें तितलियां बना दी गईं। फिर तितलियों के गर्भ से सिंह कैसे पैदा हो सकते हैं।

•६०० वर्ष हुए मेवाड़ की गद्दी पर राना अजयसिंह बैठे। उनके पीछे उनके भाई अमरसिंह के पुत्र को गद्दी मिलनी थी। उन का पुत्र प्रसिद्ध राना हम्मीर हुआ जिसने ६४ वर्षों में मेवाड़ की काया पलट दी थी। उसने मेवाड़ के खोए हुए सहस्रों दुर्ग ही मुसलमानों से न लौटा लिए अपितु बादशाह महमूद ख़िलजी को भी ३ महीने तक चित्तोड़ के कारागार में रक्खा। और उसने अजमेर, रनथम्बोर, नागौर, सुई, शिवपुर के इलाके ही न छुड़वा लिए प्रत्युत ५० लाख रुपया हर्जाना और १०० हाथी कर में लिए। वह हम्मीर किस माता का पुत्र था? सुनो!
एक दिन अमरसिंह जंगली सुअर के शिकार के लिए जा रहा था सुअर एक ज्वार के खेत में घुस गया। अमरसिंह के साथियों को खेत में जाते देख एक राजपूतनी लड़की ने जो मचान पर बैठी थी उनको खेत में घुसने से रोक कर कहा- "तुम सब हट जाओ मैं शिकार को खेत में से निकाल देती हूं।"
ज्वार के एक चार गज लम्बे लट्ठे को उखाड़ कर उससे सुअर को मार उनके सामने खींच लाई और विदा हो गई। राजपूत बहादुर उस शक्ति को देख आश्चर्य में आ गए। उन सबने पास की नदी के किनारे बैठ शिकार रूंधा और जल्सा मनाने लगे। उसी समय किसी का चलाया एक मिट्टी का गोला कुमार अमरसिंह के घोड़े को लगा और उसकी हड्डी तोड़ दी। देखने पर मालूम हुआ कि मचान पर से उसी कुमारी राजपूतनी ने जानवरों को हांकने के लिए यह गोला चलाया था। उससे हानि देखकर वह कुमारी उतरी और कुमार से क्षमा प्रार्थना करके चली गई। जब सब राजपूत घर को लौट तो रास्ते में देखा तो वही कुमारी सिर पर दूध का घड़ा रखे दोनों हाथ से दो मस्त भैंसे पकड़े लिए जा रही है। हंसी में उसके सिर से दूध गिराने के लिए एक सवार आगे बढ़ा। कुमारी घबराई नहीं एक भैंसे को घोड़े की टांग में अड़ा कर घोड़ा और सवार दोनों को अड़ा दिया। अमरसिंह ने कुमारी के पिता के पास पहुंच कर उससे विवाह करने का प्रस्ताव किया। वह चन्दावत राजपूत था। निर्धन होते हुए भी अमरसिंह के बराबर बेपरवाही से बैठ गया और प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया। उसकी धर्मपत्नी ने जब समझाया तब अमरसिंह का चन्दावत राजपूतों में से विवाह हुआ। उन दोनों की सन्तान राना हम्मीर था।

•कैलवे के फतहसिंह की माता और धर्मपत्नी ने चितौरगढ़ से निकल कर मुग़ल सेना में हलचल डाल दी थी और सैकड़ों को मार कर देश की स्वतन्त्रता पर अपनी जान कुर्बान कर दी।

•वह पुस्तक की विद्या व्यर्थ है जो शरीर और आत्मा को निर्बल कर दे। झांसी की रानी की कहानी भी कोई बहुत पुरानी नहीं है। ३२ वर्ष पहिले की एक घटना तो मेरे सामने ही घटित हुई थी। एक नव विवाहित जाट लड़की यात्रा में कुटुम्ब के साथ सोई हुई थी। रात को चोर ने चांदी की चूड़ी उतारने के लिए हाथ बढ़ाया। १७ वर्ष की जाट लड़की ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। श्वसुर और अन्य बड़े बूढ़ों से लजाते बोल न सकती थी। तीन घंटे तक उसी तरह पकड़े रक्खा जब चोर ने हाथ छुड़ाना चाहा तो उसकी कलाइयां इतनी दबाई कि चोर चींख उठा तब पुरुष जागे और चोर पकड़ा गया।

ऐसी दृढ़ाङ्ग देवियां यदि सत्य विद्या के भूषण से आभूषित कर दी जांय तब वह सन्तान उत्पन्न हो सकती है जिसकी 'वेद' ही राष्ट्र के लिए आवश्यकता बतलाता है। अब तक कन्या पाठशालाओं और महाविद्यालयों के संचालकों के पास यह सन्देश भेजता रहा हूं और अब जब कि कन्या गुरुकुल खोलने का साहस किया गया है वही सन्देश उस संस्था के संचालकों के पास पहुंचाना चाहता हूं।
[स्रोत- ज्योति 'मासिक' का जुलाई १९२४ का अंक; सम्पादिका- विद्यावती सेठ बी०ए०]

Tuesday, April 4, 2023

The Library that Shaped Bhagat Singh and the Indian Revolutionary Movement


 



The Library that Shaped Bhagat Singh and the Indian Revolutionary Movement

-Harshwardhan


Named after the Arya Samaj educationist Dwarka Das, a colleague and friend of Lala Lajpat Rai, this Lahore library churned out revolutionaries quite liberally.A library is much more than a repository of books. It is a storehouse of knowledge, a stimulant of critical thought. A good library with stacks of books piled over each other has the potential to change the entire course of human history.

None of the great philosophers, scientists, politicians, and academicians who have had a great impact on the course of human history could be imagined apart from the libraries they visited. It is difficult to understand the European renaissance without the humanities libraries that cropped up across Europe and served as a nucleus for renaissance scholars. During this period, the role of libraries changed from being passive institutions housing books to active institutions for disseminating knowledge.

Bhagat Singh and other revolutionaries like Sukhdev, Bhagwati Charan Vohra, Dhanwantri, Ehsan Elahi, Durgadas Khanna and Yashpal without mentioning the Dwarka Das Library of Lahore, which was established in 1920 by Lala Lajpat Rai as part of his National College.

Named after the Arya Samaj educationist Dwarka Das, a colleague and friend of Lala Lajpat Rai, this library liberally churned out revolutionaries and also became a recruiting ground for revolutionary organisations like the Naujawan Bharat Sabha and the Hindustan Socialist Republican Association.

The reason why this library became a centre of revolutionary activism lies in the pedagogical approach of the National College which was established as an alternative to the British education system after the non-cooperation call of Mahatma Gandhi. The National College’s curriculum was designed to inculcate socio-political awareness among the students. This stood in stark contrast to British government-funded colleges and universities that were more or less factories for producing clerks and lower administrators for the colonial regime.

Three subjects, economics, politics and history, were mandatory for all students of the National College. Revolutionary and freedom movements from different parts of the world were mandatory parts of the course. It was therefore not surprising that the College soon became a breeding ground of radical nationalist thought.

It was to support this pedagogical approach of the National College that the Dwarka Das Library was established by Lala Lajpat Rai who while announcing its opening had said, “This library will be the first political library in the country in which the students of economics and politics will be able to satisfy their appetite.”

The Dwarka Das Library also became a place for learning the art of bomb-making. Shastri writes that once Bhagat Singh made a special request to him to find and arrange books and material related to bomb-making.Rajaram Shastri, who later went on to become a prominent trade union leader in present-day Uttar Pradesh, and edited a working-class magazine Kranti, was the librarian when Bhagat Singh and his comrades were students at the National College.

Apart from this, the library also became a recruiting ground for the revolutionary movement. Rajaram Shastri was given the task to find out the interest of students who used to visit the library on the basis of the kinds of books that they read or borrowed. If someone showed interest in revolutionary or nationalist literature, Shastri used to inform about them to Bhagat Singh after which Sukhdev was given the task of recruitment. Because of this, the library came under police surveillance with C.I.D agents in plain clothes spending time in the reading hall.

Even after his arrest Bhagat Singh used to borrow books from the library but the arrest of Shastri in 1930 for participating in the salt satyagraha momentarily halted the flow of books to Bhagat Singh in the later part of the 1930s. About this, he complained to Shastri when they met in the Lahore Central Jail.

After the arrest of Bhagat Singh, Sukhdev and Shiv Verma along with others, the momentum of the revolutionary movement watered down in Punjab, and later it shifted to the United Provinces. The Dwarka Das Library too began to lose its prominence in the revolutionary movement.

Later, just like humans on both sides of the border, the Dwarka Das Library also had to suffer the pain of Partition. During the Partition, the library was shifted book by book to Shimla where it stayed for a few years before finally being shifted to Chandigarh Sector 15, where it stands today. Its role changed over the years. It has become the place where youth flock to prepare for competitive exams – a fate shared by most libraries across the country.

The books that were once borrowed and read by Bhagat Singh are preserved in the library and are on public display, serving as a constant reminder of the role the library once played in the Indian freedom movement.'





Shirdi Sai Baba – The ‘Hinduization’ of a Moslem Fakir


 



Shirdi Sai Baba – The ‘Hinduization’ of a Moslem Fakir




– Kevin Shepherd

Shirdi Sai Baba was an Urdu speaker. He adapted to Marathi, but his basic linguistic and cultural affiliations reveal him as a Muslim, and more specifically as a Sufi of the liberal and unorthodox variety.

One of his early Muslim disciples kept a notebook in Urdu which has permitted a strong insight into the Sufi orientation of the Shirdi Sai Baba

The Muslim disciple Abdul Baba was a close servitor of the Shirdi Sai Baba for almost thirty years until the latter’s death. Thus, we know that the Sufism exposited by Shirdi Sai was in evidence from 1889 until his last years. Abdul would read the Quran in the presence of the Sai Baba, and at the latter’s behest. Sai Baba would make diverse utterances, and these were recorded in the notebook. Abdul’s Urdu manuscript was unpublished until very recently. The basic and underlying significances had passed into oblivion.

Dr. Marianne Warren observed that:

“the manuscript largely pertains to Muslim and Sufi material in Deccani Urdu; there are a number of quotations in Arabic included from the Quran and hadith [traditions of the Prophet]…. the fact that the manuscript’s Islamic nature does not fit in with the accepted Hindu interpretation and presentation of Sai Baba may explain why it has remained unpublished.”

The major devotional biography, written in Marathi, likewise confirms the Muslim background. Unfortunately for popular assimilation, this book by Govind R. Dabholkar (alias Hemadpant) gained a very misleading English adaptation that seems to have been more widely read than the original.

The Marathi biography, entitled Shri Sai Satcharita, was composed by an early brahman devotee who repeatedly acknowledged and indicated the Muslim faqir identity. Yet the English adaptation by N. V. Gunaji involved an attempt to omit the Muslim context, instead of improvising a Vedantic complexion to the subject. For instance, Gunaji ignored the frequent use of Urdu by Shirdi Sai, and omitted sections of Dabholkar that referred to Muslims, Muslim practices, and Sufi teachings. Gunaji deleted reference to the Islamic ritual of goat slaughter (takkya). However, Dabholkar duly reported that Sai Baba would occasionally undertake this ritual so abhorrent to Hindus.

The name (or rather title) of Sai Baba is evocative of Muslim origins. The word Sai appears to be derived from the Arabic sa’ih – a term used to designate itinerant ascetics in the Islamic world. The word Baba is sometimes given a Hindu context, but that is only partially correct. Baba is a common Marathi expression meaning “father,” though it was also employed in the medieval Indian Sufi tradition. Baba is a Turkish word that referred to diverse preachers and shaikhs, having an origin in the itinerant babas from Central Asia.

The Shirdi Sufi was later believed to possess an intimate knowledge of the Sanskrit language, which was the medium for Hindu scriptures. The attribution was based on his explanation of a verse in the Bhagavad-Gita, a classic text associated with Vedanta. That explanation was imparted to a Hindu devotee. Subsequent analysis has strongly contested the “Sanskrit” attribution, favored by B. V. Narasimhaswami, who was writing many years after Sai Baba’s death. “That interpretation was followed by other writers, and served to strengthen the tendency to portray Sai Baba in a Hinduized manner.”

Sai Baba’s explanation of the Gita verse has been described as “totally different” from the version of Shankara and other canonical Hindu commentators. According to recent scholarship, the dialogue does not in fact prove that Sai Baba knew the Gita or even Sanskrit, his emphasis being Sufistic. The very convincing version of Dr. Marianne Warren stresses that he gave a unique interpretation, and did not need to know the text at all, as the verse was read out to him along with a statement of grammatical meanings. This was done at his own request. “Sai Baba had all the raw material of the verse given to him, so there is no basis to the supposition that he in fact ‘knew’ Sanskrit or even the Bhagavad-Gita.”

During his lifetime, Sai Baba was generally regarded as a Muslim faqir, with Sufi associations not in general well understood. His white robe (kafni) and headgear were clearly Muslim. He used the Islamic name for God, and repeated Islamic sacred phrases, not Hindu mantras. He even had a habit of referring to God as the Faqir.

The influx of urban Hindus from Bombay in the last years of Sai Baba made the Hindus a clear majority in his following, and tendencies to Hinduization appeared in the later reports culled from devotees who were interviewed by Narasimhaswami in 1936. Nearly eighty devotees were then interviewed, though only 51 have a clear religious identity. No less than 43 of those were Hindu, and 26 of that contingent were members of the elite Brahman caste. Only four were Muslims, and there were also two Parsi Zoroastrians and two Christians.

A revealing factor emerges. Narasimhaswami asked all the devotees he interviewed a rather pointed question. Did they think that Sai Baba taught Vedanta? “In all cases, they said he did not.” It, therefore, seems the more anomalous that Narasimhaswami improvised his theme of the Sanskrit expert. In the 1940s, Gunaji was giving an erroneous impression via his Vedantic interpretations of Shirdi Sai Baba, which cannot be found in the original work by Dabholkar that Gunaji was rendering.

Narasimhaswami had never met Sai Baba and arrived at Shirdi nearly twenty years after his demise. He was not familiar with either Marathi or Urdu. Yet his books on the subject became very influential amongst Hindus. He rather reluctantly referred to Sai Baba as a Muslim, and one whose teachings were indistinguishable from Sufism. He nevertheless admitted to knowing little about Sufism, and himself clearly preferred the bhakti (devotion) approach of Hinduism. Narasimhaswami constantly tended to project that conceptualism onto Shirdi Sai Baba. He had initially been repelled by the Muslim identity, and it is evident that this writer would never have become enthusiastic about the subject without the latitude for Hindu associations in reports he edited.

Narasimhaswami could reason that Sai Baba was apparently a Muslim because he lived in a mosque, although the former was very partial to one report (of Mhalsapati) which claimed that he was a Brahman by birth. The Narasimhaswami version basically wishes to regard the subject as a Hindu, not as a Muslim.

The influential testimonies provided by Narasimhaswami were strongly in the direction of hagiology. That enthusiastic promoter of the “Shirdi revival” produced a work entitled Devotees’ Experiences of Sai Baba (1942). This has been described by a recent assessor as:

“a detailed presentation of alleged miraculous phenomena…. the intent of the work is clearly hagiographic, aiming at the expansion of Sai Baba’s popularity among the public at large.”

Discrepancies in reporting apply to many stories as the alleged wrestling match of Sai Baba in Shirdi with Mohidden Tamboli, evidently a Muslim. According to Gunaji, Sai Baba lost this contest, and thereafter changed his apparel to the kafni of faqirs. The dating is obscure. It has been pointed out that this report is in contradiction to Gunaji’s own statement that Sai Baba had been wearing faqir garb from the outset of his arrival at Shirdi. Furthermore, the Hindu informant Ramgiri Bua emphasized that Sai Baba did not wrestle, but instead had a disagreement with the son-in-law of Tamboli, as a consequence of which he retreated to the nearby jungle. This obscure episode has been tentatively dated to the 1880s.

The popular theme that Sai Baba was a miracle worker may be regarded as a devotional distraction culminating in the Shirdi revival of the 1930s. He did not perform “miracle” stunts and was merely in the habit of giving sacred ash (udi) from his dhuni fire as a token of blessing. The ash became credited with healing properties. Devotees like Dabholkar did strongly credit him with miracles, generally of the minor variety, a major preoccupation being the birth of a child.

Writers who followed in the wake of Gunaji and Narasimhaswami produced diversions. They were strongly influenced by the Hinduization tendency. A Parsi writer composed a chapter entitled “What the Master Taught.” There is not a single reference to Sufism, but instead many to Hindu bhakti, and also one or two that can be interpreted in terms of a simplified Vedanta. Furthermore, another chapter includes the statement:

“The saint of Shirdi baffled his admirers! No one knew whether he was a Hindu or a Muslim. He dressed like a Muslim and bore the caste marks of a Hindu !”

The equivocal theme of “Hindu or Muslim” had replaced the earlier awareness that the revered entity was a faqir, meaning an alien to Hinduism. The reference to caste marks is superficial, arising from hagiological tendencies.

What did Sai Baba actually teach? The original Hindu devotees like Dabholkar testify that he was constantly uttering Islamic sacred phrases such as “Allah malik” (God is the only ruler). Vedanta is not here evident, but rather a version of the Sufi theme tauhid (unity, oneness of God). There were also many parables and enigmatic statements, plus gnostic assertions in the radical Sufi idiom.

These subjects are not the easiest to penetrate, and certainly cannot be brought under any simplified heading such as bhakti or devotion. However, that is what too many writers have done with the mutated legacy of a radical Muslim Sufi.

Strong tendencies to Hinduize the subject influenced writers like Arthur Osborne into making Shirdi Sai Baba a subject of equivocal affiliation. According to Osborne, Sai Baba “did not fully conform to either” religion, meaning Islam and Hinduism. The primary reasons given for this rather deceptive view are that Sai Baba was a vegetarian and was worshipped in Hindu fashion. The vegetarian theory has since been exposed as a myth, one which inadvertently sides with the Gunaji excision of Dabholkar’s reference to the Islamic ritual involving goat slaughter. The fact of Hindu worship, in the unusual circumstances prevailing (in a rural mosque), in no way proves an offsetting Hindu identity.

It is relevant to focus here upon the first major account of Sai Baba, and one that has an elite reputation amongst Hindu devotees. I have referred above to Hemadpant, which was the name bestowed by Sai Baba upon his brahman devotee Govind Raghunath Dabholkar. The contact of Dabholkar with Ssi Baba commenced in 1910 and resulted in the devotional biography known as Sri Sai Satcharita. This was written in Marathi verse, and published in 1929. Dabholkar was here following a long Hindu tradition of writing saintly biographies in verse format.

Dabholkar was concerned to describe miracles, and the hagiological tendency is evident. Legendary details and actual events have been discerned to overlap, requiring careful analysis. Another realistic assessment about the verse of Dabholkar is that “when he did not understand the enigmatic mystic, he would rationalize sayings and events in conformity with his own religious background.”

Dabholkar’s poetic biography assimilated the devotional tendency to identify Sai Baba with the god Dattatreya, who is often depicted as an ascetic or yogi. This Hindu deity is associated with the syncretism of Hinduism and Islamic Sufism that has been traced in Maharashtra. The association is said to date back to the fourteenth century and was revived in the case of Sai Baba circa 1910. Various Hindu gurus gained repute in the nineteenth century as incarnations of the ascetic deity Dattatreya, and most of these figures (and likewise Sai Baba) were reticent about revealing their personal histories.

A well-known instance of Dattatreya association is Swami Samarth of Akalkot (d.1878), who was in affinity with Muslims. A subsequent “Dattatreya guru” representing a Hindu context was Narayan Maharaj of Kedgaon (1885-1945), an ascetic who favored an opulent lifestyle in his later years while acting as a patron of Dattatreya worship at his ashram.

At the beginning of each chapter, Dabholkar extols Sai Baba. The purpose was evidently to link the Shirdi entity with the Maharashtrian Hindu bhakti tradition of saints who also figure as poets. It is obvious that Dabholkar “tried to accommodate the Muslim Sai Baba within the Maharashtrian Hindu milieu for his readers.”

The reported statement of Sai Baba that “I am of the Muslim caste” is significant. Yet in passing from Dabholkar to the adaptation of Gunaji, we here find a serious case of contraction and omission. Gunaji neglected to include the statement about the Muslim caste. He even attempted to deny the possibility Sai Baba could have been a Muslim. In a controversial passage, Gunaji poses the question: if Sai Baba was a Muslim, how could he keep a dhuni fire burning in his mosque, and how could he keep a sacred tulsi plant in the yard outside, and how could he permit Hindu music, and how could he have pierced ears, and how could he have donated money to repair Hindu temples? This is more or less the credo of the “Hindu identity” suggestion that became widespread.

The insular thinking can be contradicted. The sacred fires known as dhuni were also favored by Muslim faqirs. The tolerance of Sai Baba in relation to Hindu ceremonial adjuncts should not be made antithetical to his own excised statement that he was a Muslim. The issue of pierced ears is not definitive. Many Hindus gained pierced ears at birth. Hindu biographers have urged that he had pierced ears. Against this must be set an assertion of the Hindu devotee Das Ganu, in a well-known poem which states that Sai Baba can be called a Muslim because of such characteristics as his ears not being pierced. Das Ganu added his own conclusion that Sai Baba was a Hindu, adducing the dhuni fire as support. Dabholkar is also contradictory, favoring pierced ears but indicating that Sai Baba was circumcised.

The sectarian attitude frequently contradicts a due perspective. In 1930, a foreword was added to the Dabholkar book in Marathi by Hari Sitaram Dixit. This was the same prominent Hindu devotee who had ousted Abdul Baba from the role of tomb custodian nearly a decade before. Dixit always referred to Sai Baba as Sai Maharaj, that title conveying a distinctly Hindu flavor. Dixit had evolved an interpretation of Sai Baba that is considered idiosyncratic in some sectors. He now declared Sai Baba to have been born ayoniya, which literally means without a womb, i.e., without a human mother.

This new concept avoided the issue of whether he was born a Muslim or a Hindu. Yet the innovation was closely linked to an interpretation of divine incarnations in the Hindu tradition, entities who were all considered to be the products of a virgin birth. The Shirdi Sufi had now effectively become a divine incarnation of Hindu association.

Stop Fussing over the Sufis please …..














Stop Fussing over the Sufis please …..




The debate on the proposal to build a mosque at Ground Zero continues to hog the headlines but I took special notice of a certain point made by the Imam who thinks building the Mosque is necessary in order to prevent the enragement of the Radical Islamists in the Middle East. And he claims his being a Sufi automatically implies his non-association with Radical Islam. The first question to ask would be whether there is something called non-radical Islam? There probably are a few non-radical Moslems. It is quite incorrect to assume that the Sufis are all about love, peace, and religious harmony. History paints a drastically different picture. When I mentioned this to some of my American friends, they expressed total disbelief and threw around a big fuss.

Now, some examples for our friends:

Hazrat Shaikh Khwaja Syed Muhammad Muinuddin Chishti was accompanied to Ajmer and Khwaja Qutubuddin to Delhi by Muḥammad Shahabuddin Ghori, famously known as Muḥammad of Ghor. Hazrat Baba Fariduddin Masud Ganjshakar aka Baba Fareed came to Pakpattan (now in Pakistan) and Hazrat Khwaja Nizamuddin Auliya of Dargah Hazarat Nizamuddin came to Delhi accompanying a contingent of the Muslim invaders.

– Islamization of India, Purushottam

Bengal was not conquered by seventeen Turkish cavaliers (of Bakhtiyar Khalji); but by the barah-auliyas, or twelve legendary Muslim militant saints, the Pirs who cropped up after the seed of Islam had been broadcast in the plains of Bengal.

– Prof K R Qanungo

Fourteenth-century happened to be a period of expansion of Muslim authority in Bengal and adjoining territories. A significant part was played in this process by the warrior saints who were eager to take up the cause of any persecuted community. This often resulted [in clash] with the native authority, followed by, almost invariably by annexation.

– The Muslim Community of the Indo-Pakistan Subcontinent, Dr. I H Qureshi

Whenever a live Hindu fell into the hands of the victorious king he was pounded to bits under the feet of the elephants…

– Amir Khusrau, the famous Sufi Poet writes thus!

According to 14th and 15th-century legends, Ismaili propagandists evolved a belief for Hindu converts that Ali, the husband of Fatima, daughter of Prophet Muhammad, was the 10th incarnation of Vishnu, that Adam was another aspect of Siva and that Muhammad was in fact Brahma.

– A History of Sufism in India, Athar Abbas Rizvi

– Shahid Salar Masood Ghazi was a Sufi who was Mohammad Ghazni’s nephew and persuaded him to destroy the Temple at Somnath. He traveled across India along with his father and a few hundred thousand cavalries, destroying Hindus. Graves were built for those Moslems killed by the defending Hindu armies and some of those are now considered shrines and worshipped devoutly by mostly Hindus!

– Hazrat Shaikh Khwaja Syed Muhammad Muinuddin Chisti of Ajmer is probably the most well-known Sufi saint in India. The lobby of secularists frequently uses his example to paint a picture of Islam as a religion of peace.

It is told that once when he went to perform the pilgrimage to the holy tomb of the Prophet Muhammad, one day from the inside of the pure and blessed tomb a cry came: ‘’Send for Muinuddin.’’ When Muinuddin came to the door he stood there and he saw that presence speak to him. ‘’Muinuddin, you are the essence of my faith; but must go to Hindustan. There is a place called Ajmer, to which one of my sons (descendants) went for a holy war, and now he has become a martyr, and the place has passed again into the hands of infidels. By the grace of your footsteps there, once more shall Islam be made manifest, and the Kafirs be punished by God’s wrath.’’ Accordingly, Muinuddin reached Ajmer in Hindustan. There he said: ‘Praise be to God, May he be exalted, for I have gained possession of the property of my brother. Although at that time there were many temples of idols around the lake, when the Khwaja saw them, he said: ‘If God and His Prophet so will, it will not be long before I raze to the ground these idol-temples. This is followed by tales of Khwaja coming over those Hindu deities and teachers who were strongly opposed to his settling down there.

– The shrine and cult of Munuddin Chishti of Ajmer, PM Curie

As an author notes:

“It appears that shorn of miracles the story simply suggests that Khwaja came to India determined to eradicated idolatry and paganism and establish Islam in its place. He met with a lot of resistance from the local governor of Rai Pithaura (Prithviraj Chauhan) besides resistance from Rai Pithaura himself. With the help of the immense treasure at his disposal and having converted many gullible Hindus to his faith, he became strong enough to invite Rai Pithaura to convert to Islam. Having failed to persuade him, Khwaja sent a message inviting Sultan Shihabuddin Ghori to attack India. Shihabuddin made unsuccessful invasions. Rai Pithaura always allowed him to go back unmolested after his defeat. Ultimately, however, he defeated Prithvi Raj Chauhan and killed him”.

All were ignorant of Allah and his prophet. None had seen the Kaba. None had heard of the greatness of Allah. After Muinuddin arrived in India, “Because of his sword, instead of idols and temples, there are Mosques, Mimbars and Mihrabs in the land of unbelief. In the land where the sayings of the idolaters were heard, there is now the sound of Allah-O-Akbar.

– Siyar al-arifin

The Sultan forgetting all his royal duties took pleasure day and night in destroying idols. He destroyed idols of Martand, Vishnu, Ishan, Chakravarthy, and Tripureshwar. Not a forest, a village, or a city escaped where the Turushk and his minister Suha passed…

– Kalhana in his Rajataramgini on Sikandar Butshikan

There hardly ever was a Sufi who walked the Indian soil that seems to have had no ulterior motive.


Wednesday, February 15, 2023

स्वामी दयानंद और राजधर्म


स्वामी दयानंद और राजधर्म
[स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर विशेष रूप से प्रकाशित]

-प्रियांशु सेठ

उन्नीसवीं शताब्दी के महान् दार्शनिक चिन्तक स्वामी दयानंद सरस्वती भारतवर्ष में आत्मनिर्भरता, स्वतंत्रता और संप्रभुता का संचार करना चाहते थे। सन् 1947 से पूर्व का भारत तो पराधीनता की बेड़ियों में बंधा था, लेकिन महाभारत के बाद का भारत तो कुप्रथाओं की कटपुतली बनकर झूम रहा था। स्वामी दयानंदजी ने अपने दूरदर्शी चिन्तन से इन कुप्रथाओं (Malpractices) को मनुष्य जाति से मुक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने स्वराज्य, स्वधर्म, स्वभाषा का आंदोलन चलाया और अंधविश्वास (Superstition), हीनदेवतावाद (Pantheism) या अनेकेश्वरवाद (Polytheism), मूर्तिपूजा (Iconolatry), छुआछूत (Untouchhability), बाल विवाह, सती प्रथा, जातिवाद और वेदों के निरंतर ह्रास आदि का पुरजोर विरोध करते हुए वेदों का सही स्वरूप, वर्ण-व्यवस्था, पुनर्विवाह, स्त्री-शिक्षा, शूद्राधिकार, अग्निहोत्र, एकेश्वरवाद, गौरक्षा, कृषि इत्यादि का शंखनाद किया। इसी क्रम में स्वामीजी ने अपना चिंतन राजधर्म पर भी प्रकट किया-

"(त्रीणि राजाना) तीन प्रकार की सभा ही को राजा मानना चाहिए , एक मनुष्य को कभी नहीं। वे तीनों ये हैं- प्रथम राज्यप्रबन्ध के लिए एक 'आर्य्यराजसभा' कि जिस से विशेष करके सब राज्यकार्य्य ही सिद्ध किये जावें। दूसरी 'आर्य्यविद्यासभा' कि जिस से सब प्रकार की विद्याओं का प्रचार होता जाय। तीसरी 'आर्य्यधर्मसभा' कि जिस से धर्म का प्रचार और अधर्म की हानि होती रहे। इन तीन सभाओं से (विदथे) अर्थात् युद्ध में (पुरूणि परिविश्वानि भूषथः) सब शत्रुओं को जीत के नाना प्रकार के सुखों से विश्व को परिपूर्ण करना चाहिए।" - ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, राजप्रजाधर्मविषय

स्वामीजी राज्य के मुखिया का एकतंत्र (Autocracy) या अधिनायक (Leader) होने का समर्थन नहीं करते थे क्योंकि एक व्यक्ति की सीमाएं सीमित होती हैं, सभी राजकार्य वह अकेला सम्पन्न नहीं कर सकता। अतः राज्यकार्य में सहायतार्थ उन्होंने वैदिक-व्यवस्था के अनुसार उक्त तीन समिति/सभा निर्मित करने का प्रावधान किया। ये सभा अपने क्षेत्र से संबद्ध सभी समस्याओं पर यथासमय राजा का मार्गदर्शन करेंगी और विधान का कार्यन्वयन करेंगी जोकि प्रजा के हितार्थ हो, ऐसा स्वामीजी का मंतव्य था। इसके अतिरिक्त स्वामीजी निर्बल या भीरू शासक के कभी पक्षधर नहीं थे। उनकी दृष्टि में शासक शक्तिशाली, बहुश्रुत, निष्पक्ष, विद्वान्, शत्रुहंता, श्रद्धापात्र, गुणी इत्यादि उत्तम विशेषताओं से युक्त हो। अपने ग्रंथ सत्यार्थप्रकाश के षष्ठ समुल्लास में स्वामीजी लिखते हैं-
"सब सेना और सेनापतियों के ऊपर राज्याधिकार, दण्ड देने की व्यवस्था के सब कार्यों का आधिपत्य और सब के ऊपर वर्त्तमान सर्वाधीश राज्याधिकार इन चारों अधिकारों में सम्पूर्ण वेद शास्त्रों में प्रवीण पूर्ण विद्यावाले धर्मात्मा जितेन्द्रिय सुशील जनों को स्थापित करना चाहिये अर्थात् मुख्य सेनापति, मुख्य राज्याधिकारी, मुख्य न्यायाधीश, प्रधान और राजा ये चार सब विद्याओं में पूर्ण विद्वान् होने चाहियें।"

स्वामी दयानंदजी द्वारा राजा (President), प्रधान (Prime Minister), न्यायाधीश (Judge) और सेनापति (Commander) हेतु निर्दिष्ट अर्हताओं में सामान्य प्रशासन (General Administration), न्याय व्यवस्था (Judicature), दण्ड प्रक्रिया (Penal Process), सैन्य शक्ति (Militry Power) आदि स्पष्ट झलकती है। स्वामीजी की राजधर्म विचारधारा प्रजातांत्रिक (Democratic) थी लेकिन वे अज्ञानियों के समूह द्वारा लिए गए निर्णय को अग्राह्य ठहराते हैं। वे धर्मानुकूल निर्णय को ग्रहणीय समझते हैं। इसी प्रकार संविधान (Constitution) के संबंध में स्वामी दयानंदजी का मंतव्य है कि कोई भी संविधान जो प्रजाहित में बनाए जाएं वे ऐसे दस सदस्यों की संविधान सभा से प्रस्तावित हो जो बुद्धिमान् एवं वेदवित् हो, वे भाषाविद् हो, तार्किक हो, ऋग्, यजुः, सामवेदों के विज्ञ तीन विद्वानों की सम्मति से प्रस्तावित संविधान भी जनता को मान्य होने चाहिए; किंतु उक्त सदस्य, ब्रह्मचारी, गृहस्थ एवं वानप्रस्थ होने चाहिए। (Contribution of Arya Samaj in the Making of Modern India By Radhey Shyam Pareek, Pg. 232)
यहां अवधान के योग्य बात है, स्वामीजी ने बारंबार चारित्रिक शुचिता पर विशेष बल दिया है। उनकी धारणा है कि चरित्रवान् व्यक्ति ही राष्ट्रनिर्माण में सार्थक सहयोग करके अपने राज्य को संपन्न कर सकता है इसीलिए स्वामीजी लिखते हैं- "यथा राजा तथा प्रजाः" अर्थात् जैसा राजा है वैसी ही उस की प्रजा होती है। (सत्यार्थप्रकाश, षष्ठ समुल्लास)

अब हम स्वामीजी के विचार सभापति (President) और गुप्तचरों (CBI/CID/DIA/IB/RAW/NCB/LIU) के संबंध में क्या होने चाहिए, इसे जानते हैं। वे कहते हैं- "जो नित्य घूमनेवाला सभापति हो उसके आधीन सब गुप्तचर अर्थात् दूतों को रक्खे। जो राजपुरुष और प्रजापुरुषों के साथ नित्य सम्बन्ध रखते हों और वे भिन्न-भिन्न जाति के रहैं, उन से सब राज और राजपुरुषों के सब दोष और गुण गुप्तरीति से जाना करे, जिनका अपराध हो उन को दण्ड और जिन का गुण हो उनकी प्रतिष्ठा सदा किया करे।" (सत्यार्थप्रकाश, षष्ठ समुल्लास)

मंत्रिपरिषद् (Cabinet Council/Council of Minister) पर स्वामी दयानंदजी की राय-
स्वामीजी के अनुसार राजा को सात या आठ न्यायप्रिय, वेदशास्त्रज्ञ, कर्मठ, अव्यभिचारित और सम्भ्रान्त सज्जन विद्वानों को मंत्रिपद पर नियुक्त करना चाहिए। इस संदर्भ में वे सत्यार्थप्रकाश में लिखते हैं-
स्वराज्य स्वदेश में उत्पन्न हुए, वेदादि शास्त्रों के जानने वाले, शूरवीर, जिन का लक्ष्य अर्थात् विचार निष्फल न हो और कुलीन, अच्छे प्रकार सुपरीक्षित, सात वा आठ उत्तम धार्मिक चतुर 'सचिवान्' अर्थात् मन्त्री करे।" (षष्ठ समुल्लास)

राजा और प्रजा का संबंध स्वामी दयानंदजी की दृष्टि में-
स्वामीजी के अनुसार राजा और प्रजा परस्पर पिता-पुत्र की भांति व्यवहार करें, एक-दूसरे के सहायक हों। राजा जन सामान्य की समस्याओं का नियमपूर्वक निस्तार करे और प्रजा राष्ट्रहित के नियमों का पालन करते हुए अपने राजा की अवहेलना न करे। वे लिखते हैं- "... क्योंकि प्रजा के धनाढ्य आरोग्य खान पान आदि से सम्पन्न रहने पर राजा की बड़ी उन्नति होती है। प्रजा को अपने सन्तान के सदृश सुख देवे और प्रजा अपने पिता सदृश राजा और राजपुरुषों को जाने। यह बात ठीक है कि राजाओं के राजा किसान आदि परिश्रम करने वाले हैं और राजा उन का रक्षक है। जो प्रजा न हो तो राजा किस का? और राजा न हो तो प्रजा किस की कहावे? दोनों अपने-अपने काम में स्वतन्त्र और मिले हुए प्रीतियुक्त काम में परतन्त्र रहैं। प्रजा की साधारण सम्मति के विरुद्ध राजा वा राजपुरुष न हों, राजा की आज्ञा के विरुद्ध राजपुरुष वा प्रजा न चले, यह राजा का राजकीय निज काम अर्थात् जिस को 'पोलिटिकल' कहते हैं संक्षेप से कह दिया। अब जो विशेष देखना चाहै वह चारों वेद, मनुस्मृति, शुक्रनीति, महाभारतादि में देखकर निश्चय करे और जो प्रजा का न्याय करना है वह व्यवहार मनुस्मृति के अष्टम और नवमाध्याय आदि की रीति से करना चाहिये।" (सत्यार्थप्रकाश, षष्ठ समुल्लास)

इतना ही नहीं, स्वामीजी ने उक्त समुल्लास में अट्ठारह विवादयुक्त कर्मों को बतलाकर उन पर नियम बांधने का भी निर्देश दिया है। वे कर्म हैं- 1. (ऋणादान) किसी से ऋण लेने देने का विवाद। 2. (निक्षेप) धरावट अर्थात् किसी ने किसी के पास पदार्थ धरा हो और मांगे पर न देना। 3.(अस्वामिविक्रय) दूसरे के पदार्थ को दूसरा बेच लेवे। 4. (सम्भूय च समुत्थानम्) मिल मिला के किसी पर अत्याचार करना। 5. (दत्तस्यानपकर्म च) दिये हुए पदार्थ का न देना। 6. (वेतनस्यैव चादानम्) वेतन अर्थात् किसी की 'नौकरी' में से ले लेना वा कम देना अथवा न देना। 7. (प्रतिज्ञा) प्रतिज्ञा से विरुद्ध वर्त्तना। 8. (क्रय-विक्रयानुशय) अर्थात् लेन देन में झगड़ा होना। 9. पशु के स्वामी और पालने वाले का झगड़ा। 10. सीमा का विवाद। 11.किसी को कठोर दण्ड देना। 12. कठोर वाणी का बोलना। 13. चोरी डाका मारना। 14. किसी काम को बलात्कार से करना। 15. किसी की स्त्री वा पुरुष का व्यभिचार होना। 16. स्त्री और पुरुष के धर्म में व्यतिक्रम होना। 17. विभाग अर्थात् दायभाग में वाद उठना। 18. द्यूत अर्थात् जड़ पदार्थ और समाह्नय अर्थात् चेतन को दाव में धर के जुआ खेलना। ये अठारह प्रकार के परस्पर विरुद्ध व्यवहार के स्थान हैं।
स्वामी दयानंदजी की दूरदर्शिता की झलक भी अन्य किसी समाज सुधारक में नहीं दिखती, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है। राष्ट्रहित या राष्ट्रवाद की भावना ने भारतवर्ष को एक ऐसा समाज सुधारक दिया जिसे जानने के बाद हर व्यक्ति दयानंद का दीवाना बन उठता है। यह भी एक नितांत सत्य है कि "Dayanand was first to proclaim India for Indians" अर्थात् भारत पर भारतवासियों का स्वत्व रहे, इसकी सर्वप्रथम घोषणा स्वामी दयानंद सरस्वती ने ही की थी।

Wednesday, October 26, 2022

ब्रिटिश राज में किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि


 


ब्रिटिश राज में किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि

पगड़ी सम्भाल जट्टा
लायलपुर में शहरी बस्ती विधेयक (Colonisation Bill) के विरुद्ध चलाये जानेवाले आन्दोलन के प्रमुख आर्यसमाजी ही थे। २१ अप्रैल १९०७ के अन्त में जब लाला लाजपतरायजी लायलपुर की एक सभा में भाषण देने पहुँचे तब वहाँ उस समय के प्रसिद्ध आर्यसमाजी नेता सरदार अजीतसिंह ( अमर शहीद भगतसिंह के चाचा) का भाषण हो रहा था। लाला लाजपतरायजी ने इस क़ानून के विरुद्ध भाषण देते हुए घोषणा की कि "भारतभूमि के स्वामी हमारे बाप-दादा थे और अब हम उसके स्वामी हैं। अंग्रेजों को हमें उससे वञ्चित करने का कोई अधिकार नहीं है।" लालाजी के इस भाषण से बड़ा जोश फैल गया। लालाजी के बैठते ही बाँकेदयाल ने स्वरचित प्रसिद्ध गीत 'पगड़ी संभाल जट्टा" गाया और जनता से गवाया। यह गीत शीघ्र ही 'बन्देमातरम्' की तरह पञ्जाब का राष्ट्रगीत बन गया। इस गीत में हिन्दू, मुसलमान तथा सिक्ख सबको मिलकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध युद्ध करने की प्रेरणा देते हुए कहा गया कि इस नये कानून से जाटों की सारी इज्जत धूल में मिल रही है। उन्हें अपनी पगड़ी (इज्जत) की रक्षा के लिए एकजुट होकर सङ्घर्ष के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इस गीत के बाद चौधरी शहाबुद्दीन (१८८६ में लाहौर में स्थापित डी०ए०वी० स्कूल के और इस प्रकार स्कूल के प्रिंसिपल ला० हंसराजजी के भी प्रथम विद्यार्थी तथा कालान्तर में पञ्जाब असेम्बली के स्पीकर) रामभजदत्त चौधरी और सरदार अजीतसिंह के भाषण हुए। अन्त में लाला लाजपतराय का अत्यन्त प्रभावशाली भाषण हुआ, परन्तु उस सभा में सबसे अधिक जोशीला भाषण अजीतसिंह का था जिसने श्रोताओं को अन्दर तक हिला दिया। उस जलसे में भारी संख्या में सरकारी अफ़सर तथा सिपाही उपस्थित थे, किन्तु किसी की भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं पड़ी। पगड़ी सम्भाल जट्टा गीत का अविकल इस प्रकार है -
पगड़ी संभाल जट्टा, पगड़ी संभाल ओए ।
लुट लित्ता माल तेरा, हालो बेहाल ओए ॥
फ़सलं नू खा गये किड़े , तन ते तेरे नही लीड़े।
भुक्खां ने खूब नपेड़े, रोंदे ने बाल ओए।
पगड़ी सम्भाल जट्टा। पगड़ी सम्भाल ओए।
हिन्द है मन्दिर तेरा, इसदा पुजारी तूं।
कद तक झल्लेगा तू, एहदी ख्वारी तूं।
लड़ण तै ते मैरण दी, करलैं तैयारी तूं।
पगड़ी सम्भाल जट्टा, पगड़ी संभाल ओए ।
गीत में 'जटटा' शब्द किसानमात्र अभ्यार्थी है।
दयानन्द जन्मजात क्रान्तिकारी था। स्वभावत: उसके अनुयायी भी उसी मार्ग के अनुगामी थे स्वामीजी ने सबसे पहले आर्यसमाज की स्थापना राजकोट में की थी। उसी समय ब्रिटिश सरकार ने बड़ौदा नरेश को गद्दी से उतार दिया। आर्यसमाजियों ने महाराजा का समर्थन किया। काठियावाड़ की रियासतों में ब्रिटिश हितों की रक्षा करना वहाँ पर नियुक्त वायसराय के प्रतिनिधि जेम्सपील का दायित्व था। वह आर्यसमाज के नाम से विदकता था। इसलिए वहाँ आर्यसमाजियों के साथ बड़ा क्रूर व्यवहार किया गया, फलतः राजकोट का आर्यसमाज छह मास से अधिक न ठहर सका ।
फ्रांस के विश्व विख्यात सन्त एवं विद्वान् रोम्यां रोलां ने स्वरचित रामकृष्ण परमहंस की जीवनी में १९०५ में बङ्गाल में हुए विद्रोह के लिए आर्यसमाज को ज़िम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि "चाहे दयानन्द चाहते थे या नहीं, उनकी आर्यसमाज ने १९०५ में बङ्गाल में हुई क्रान्ति के लिए मैदान तैयार कर दिया था।" (Whether he wished it or not, Swami Dayananda's Arya Samaj prepared the way for the revolt in Bengal in 1905).
रोम्यां रोलां के कथन की पुष्टि करते हुए A. De. Reincourt ने लिखा है
"There is little doubt today that the great revolt in Bengal in 1905 was largely the direct result of the religious nationalism of Arya Samaj. Dayananda's organisation was certainly the first nucleus of political nationalism."
- The Soul of India. P. 136
अर्थात् अव इसमें कोई सन्देह नहीं है कि बङ्गाल की १९०५ की बड़ी क्रान्ति बहुत हद तक आर्यसमाज के धार्मिक राष्ट्रवाद का प्रत्यक्ष परिणाम थी । दयानन्द का सङ्गठन निश्चय ही राजनैतिक राष्ट्रीयता का बीजरूप था ।
लेखक - स्वामी विद्यानन्द सरस्वती
पुस्तक - बागी दयानंद
प्रस्तुति - अमित सिवाहा